Lucknow में दिनदहाड़े किडनैपिंग! क्रिप्टो करेंसी खरीदने के नाम पर 2 लोगों को उठा ले गए कार सवार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां के गोमतीनगर इलाके से दो भाइयों की किडनैपिंग का मामला सामने आया है, जिसे लेकर पुलिस और स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया है. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि, इस मामले में पुलिस का कहना है कि यह मामला आपसी लेनदेन से जुड़ा हुआ है.

मिली जानकारी के अनुसार, लखनऊ के एसआरएस मॉल के सामने कार सवार युवकों ने एक युवक को जबरन कार में घसीटकर बैठा लिया. पीड़ित के भाई ने कार का पीछा कर वीडियो बनाया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. बताया जा रहा है कि कार सवार युवकों ने पीड़ित शख्स को एसआरएस मॉल के सामने से उठाया, फिर 1090 चौराहा तक घूमाते हुए कार में शख्स को आरोपियों ने जमकर पीटा. हालांकि, इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस फौरन हरकत में आ गई.

जानिए क्या है पूरा मामला?

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों युवक किसी कार में बंद हैं और कार का दरवाजा बार-बार खोलने की कोशिश कर रहे हैं. वीडियो में यह साफ दिखता है कि युवक अपनी जान बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उन्हें उस समय पूरी तरह से घेर लिया गया था. यह दृश्य बेहद भयावह है, जिससे समाज में भय और घबराहट का माहौल बन गया है.

पैसों और बिटकॉइन के लेनदेन को लेकर था विवाद

हालांकि, इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच-पड़ताल में पता चला है कि किडनैप किए गए युवक और आरोपियों के बीच पैसों और बिटकॉइन के लेनदेन में आपसी विवाद हुआ था. जिसके बाद आरोपियों ने पीड़ित को जबरन कार में बैठाकर ले गए। उन्होंने अपने पैसे की रिकवरी के लिए युवक का अपहरण किया था.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर मचा हंगामा 

बता दें कि, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने इसे लेकर तीव्र प्रतिक्रिया दी है. जिसमें कई यूजर्स ने इस घटना को लेकर पुलिस और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है. वहीं, कुछ लोग वीडियो में दिख रहे युवकों की सुरक्षा की स्थिति पर भी सवाल उठा रहे हैं.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *