इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Weather Update: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बनने की संभावना को लेकर अलर्ट जारी किया है. विभाग ने बताया कि 23 नवंबर के आसपास बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. यह क्षेत्र सुमात्रा तट और दक्षिण अंडमान सागर के पास मौजूद चक्रवातीय दबाव के कारण सक्रिय हो सकता है.

आईएमडी ने चेतावनी दी है कि यह प्रणाली अगले दो दिनों में दक्षिण बंगाल की खाड़ी के केंद्रीय हिस्सों में एक दबाव तंत्र में बदल सकती है. इसके चलते तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश

आईएमडी के ताजा बुलेटिन के अनुसार, 21 से 25 नवंबर के बीच केरल, पुडुचेरी और कराइकल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली गिरने और गरज-चमक का पूर्वानुमान है. इसी तरह, लक्षद्वीप में 21 नवंबर को बारिश हो सकती है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पूरे सप्ताह बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है.

पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 21 और 22 नवंबर को अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

दक्षिण तमिलनाडु में 21 और 26 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान है. वहीं, 26 और 27 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यानम में भी भारी बारिश हो सकती है. केरल और माहे में 21, 26 और 27 नवंबर को भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

तमिलनाडु के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

तमिलनाडु के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है. थूथुकुडी के रजगोपाल नगर, पुष्पा नगर और अन्य शहरी इलाकों में घरों में पानी भर गया है. उत्तरी और डेल्टा जिलों जैसे चेंगलपट्टू, कांचीपुरम, तंजावुर और नागपट्टिनम में भी भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है.

सावधानी बरतने की सलाह

आईएमडी ने इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षा उपाय अपनाने की सलाह दी है. विशेष रूप से उन इलाकों में जहां बाढ़ और जलभराव की स्थिति बनी हुई है, स्थानीय प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *