धुंध और प्रदूषण से लोग बेहाल, गंदी हवा में लोग सांस लेने को मजबूर

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Aaj Ka Mausam 21 November 2024:  ठंड का सीजन अब पूरे देश में दस्तक दे चुका है और लोगों को सर्द हवाओं के साथ हल्की ठिठुरन महसूस होने लगी है. खासकर दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में ठंड के साथ प्रदूषण ने हालात को और बिगाड़ दिया है. लोग अब घरों में रजाई, कंबल और जैकेट निकालने लगे हैं. वहीं, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का दौर भी शुरू हो चुका है. आइए जानते हैं आज (21 नवंबर) देशभर में मौसम और AQI का हाल क्या रहेगा.

दिल्ली में सर्द हवाओं के साथ ठंड ने दस्तक दे दी है. आज का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक रहने का अनुमान है. सुबह और शाम की समय धुंध और कोहरे से दिल्लीवाले परेशान रहेंगे. प्रदूषण की वजह से दिल्लीवासियों को गंदी हवा में सांस लेना पड़ रहा है, जिससे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) भी खतरनाक स्तर तक पहुंच चुका है. आने वाले दिनों में 22 से 26 नवंबर तक भी मौसम में ठंड बढ़ेगी और सुबह-शाम धुंध बनी रहेगी.

पंजाब-हरियाणा का मौसम

पंजाब और हरियाणा में आज मौसम साफ रहेगा, लेकिन ठंड का असर बढ़ेगा. कोहरा नहीं रहेगा, लेकिन सुबह और शाम हल्की ठिठुरन महसूस हो सकती है. अगले दो दिन (23 और 24 नवंबर) को घना कोहरा छाने की संभावना है. चंडीगढ़ में भी आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक जा सकता है.

पहाड़ों का मौसम

पहाड़ी राज्यों में अब ठंड बढ़ने लगी है और न्यूनतम पारा माइनस में जा सकता है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ठंड और बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो चुका है. हिमाचल में 23 नवंबर से घना कोहरा छा सकता है, जबकि उत्तराखंड में बर्फबारी का अनुमान है.

यूपी और राजस्थान 

उत्तर प्रदेश और राजस्थान में ठंड ने दस्तक दे दी है.यूपी में न्यूनतम तापमान 10-11 डिग्री तक गिर चुका है, वहीं राजस्थान में भी ठंड और कोहरा बढ़ने की संभावना है. आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *