
Ankita Virendra Pashine
Cs, LLb, MBA , Astrologer
8309950170
8839986176
Monday 18 November, 2024
जय श्री महाकाल ।।
18 नवंबर 2024 को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। इस तिथि पर म्रृगशीर्षा नक्षत्र और सिद्ध योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो सोमवार को अभिजीत मुहूर्त 11:45 से 12:27 मिनट तक रहेगा।
आज का राहु काल 8:06 AM to 9:26 AM.
आज का राशिफल – 18 नवंबर 2024
मेष (अ, च, चू, चे, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज ऑफिस के काम में व्यस्तता रहेगी। मन में डर या चिंता का अनुभव कर सकते हैं। धैर्य से काम लें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 14
वृषभ (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन मूड स्विंग हो सकते हैं और स्वास्थ्य थोड़ी परेशानी दे सकता है। किसी महिला के साथ मतभेद संभव हैं।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 7
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज किसी महिला के बारे में सोचकर परेशान रह सकते हैं। किसी की कमी महसूस करेंगे, और विचारों में डूबे रहेंगे।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 1
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आप अपने अहंकार को प्राथमिकता देंगे। परिवार के मामलों में व्यस्तता रहेगी।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 4
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज मनमुटाव की स्थिति हो सकती है। किसी काम में मन नहीं लगेगा, लेकिन धैर्य से काम लें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 4
कन्या (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आप अधिक सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं। पिछले झगड़े या विवादों को लेकर चिंता हो सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 5
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू)
आज कहीं यात्रा कर सकते हैं। महिलाएं अपनी किसी बात को मनवा सकती हैं।
शुभ रंग: आसमानी नीला
शुभ अंक: 10
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी)
आज थोड़ा आराम करने की सलाह है। दोपहर के बाद स्वास्थ्य में सुधार होगा और सकारात्मक महसूस करेंगे।
शुभ रंग: वायलेट
शुभ अंक: 10
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज प्रेम संबंधों को लेकर कन्फ्यूजन रहेगा। अच्छे रिश्तों की तलाश जारी रहेगी।
शुभ रंग: मेहंदी ग्रीन
शुभ अंक: 9
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज घूमने-फिरने और लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा। काम के प्रति समर्पित रहेंगे।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 6
कुंभ (ग, गो, सा, सू, से, सो, दा)
आज दिमाग में कई योजनाएं चलेंगी। कार्यों की प्लानिंग करेंगे। कोई बड़ा खर्चा भी हो सकता है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज परिवार में किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है, जिससे भागदौड़ की स्थिति बनेगी।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 3
टिप ऑफ द डे:
आज शिवजी की पूजा करें और उन्हें केले, तिल, शहद, एवं कच्चा दूध अर्पित करें। इससे कार्यों में सफलता मिलेगी और मन को शांति प्राप्त होगी।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8166315
Total views : 8192757