हरिहर क्षेत्र मदकू के प्राचीन वैभव को पुनः स्थापित करना है -संत रामरूप दास महात्यागी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शिवनाथ पूजन एवं दीपदान महोत्सव का आयोजन

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

सरगांव – श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप मदकू सनातन संस्कृति की प्राचीन परम्पराओं केंद्र है, यह क्षेत्र माण्डूक्य ऋषि की तपस्थली है जो कि प्राचीन काल में माण्डूक्य द्वीप के नाम से जानी जाती थी तदतंर में अपभ्रंश होकर मदकू द्वीप के रूप में जानी जाती है। द्वीप क्षेत्र का 19 मंदिरों का देव संकुल हो ,12 स्मार्त लिंग का होना ही इस क्षेत्र की पवित्रता,प्राचीनता और सांस्कृतिक समृद्धता का प्रमाण है।

उत्तर वाहिनी शिवनाथ इस क्षेत्र को साधना की दृष्टि से सर्वथा अनुकूल बनाती है उक्त बातें मण्डलेश्वर संत रामरूप दास महात्यागी जी के द्वारा श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप मदकू में आयोजित शिवनाथ पूजन एवं दीपदान महोत्सव के अवसर पर कही गई। अपने उद्बोधन में रामरूप दास महात्यागी महाराज के द्वारा कार्तिक पूर्णिमा के पौराणिक संदर्भों का भी उल्लेख किया गया।

बैकुंठ चतुर्दशी/कार्तिक पूर्णिमा के पुण्य अवसर पर श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप मदकू में रामरूप दास महात्यागी महाराज के सानिध्य में भगवान शालिग्राम का अभिषेक एवं विष्णु-सहस्रनाम से सहस्त्रार्चन किया गया।उक्त पूजन अर्चन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए।पूजन अर्चन पश्चात नदी एवं जल के प्रति सम्मान और कृतज्ञता ज्ञापित करने के निमित्त श्री हरिहर क्षेत्र केदार मदकू द्वीप (शिवनाथ घाट ) पर शिवनाथ नदी पूजन, आरती एवं दीपदान का आयोजन किया गया है।

गौरा गौरी पूजन

कार्तिक पूर्णिमा के एक दिवस पूर्व रामाश्रय परिसर में गौरा गौरी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना कर दुसरे दिवस लोकरीति से विसर्जन किया गया जिसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए।


कार्तिक एकादशी के उपलक्ष्य में अकोली ग्राम में मोर अंगना के तुलसी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ,पंचम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार एवं सांत्वना पुरस्कार का वितरण संत श्री रामरूप दास महात्यागी एवं उपस्थित गणमान्य नागरिक के करकमलों किया गया।

उक्त कार्यक्रम में जीवन लाल कौशिक , राममनोहर दुबे, प्रदीप शुक्ला,अनिल जैन, भगवती प्रसाद मिश्र, मनीष अग्रवाल, मनीष मिश्रा, मनीष साहू,प्रमोद दुबे,सुनील दुबे,परस साहू, भोजराम वर्मा, सुरेश साहू सहित श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप सेवा समिति मदकू,श्री राधा कृष्ण मंदिर समिति ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं सदस्य सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *