IPL 2025: गोल्ड से बनी है चमचमाती हुई आईपीएल ट्रॉफी, जानें कितनी होती है इसकी कीमत?

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

IPL Trophy: इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत 2008 में हुई थी और तभी से साल दर साल इस लीग की ख्याति बढ़ी है. आईपीएल की तर्ज पर दुनियाभर के कई क्रिकेट बोर्ड ने अपनी-अपनी घरेलू लीग भी शुरू कर दीं. लेकिन, आईपीएल की टक्कर की लीग कोई नहीं है. तो क्या आपने कभी सोचा है कि विजेता टीम को मिलने वाली चमचमाती हुई ट्रॉफी की कीमत क्या होगी? आइए आज आपको इस ट्रॉफी से जुड़ी डीटेल्स बताते हैं.

करोड़ों में है IPL Trophy की कीमत

ये बात तो सभी को मालूम है कि आईपीएल जीतने वाली टीमों को प्राइज मनी में करोड़ों रुपये मिलते हैं. लेकिन उस चमचमाती IPL ट्रॉफी की कीमत के बारे में शायद ही ज्यादा लोग जानते होंगे? हर साल विनर को मिलने वाली उस ट्रॉफी की कीमत 5 करोड़ रुपये के करीब बताई जाती है. बीसीसीआई ही इसे बनवाती है. इसे गोल्ड से बनाया जाता है. जी हां, रिपोर्ट्स की मानें, तो इस ट्रॉफी में सोने के अलावा किसी और धातु का इस्तेाल नहीं होता है.

ट्रॉफी पर लिखी है एक खास बात

आईपीएल विजेता को मिलने वाली चमचमाती ट्रॉफी में संस्कृत में कुछ शब्द लिखे होते हैं, जिसके बारे में जानकर आप भी इस टूर्नामेंट के उद्देश्य को समझ सकते हैं. दरअसल, संस्कृत में लिखे शब्दों का संबंध टूर्नामेंट से है, जिसे जानकर आप भी खुश हो जाएंगे. ट्रॉफी पर संस्कृत में लिखा है, यत्र प्रतिभा अवसरा प्राप्तोतिहि, इसका मतलब है कि जहां प्रतिभा और अवसर का मिलन होता है.

कौन अपने पास रखता है ट्रॉफी

बीसीसीआई की ओर से चैंपियन कैप्टन को ट्रॉफी सौंपी जाती है. लेकिन, जश्न मनाने के बाद बोर्ड इसे वापस ले लेता है और विनर टीम को इसकी रेप्लिका दे दी जाती है. अगर आप ट्रॉफी को गौर से देखें, तो नीचे हर सीजन की चैंपियन टीम का नाम मेंशन है. असल में, चैंपियन बनने वाली टीम का नाम मेटल के स्टिकर से ट्रॉफी में लगा दिया जाता है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *