सौरभ लुनिया बने छत्तीसगढ़ राज्य एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

खेल के विकास के लिए प्रतिबद्ध, खेल प्रतिभा उभरना उद्देश्य – सौरभ लुनिया

छत्तीसगढ़ शासन खिलाड़ियों को हरसंभव सुविधा देने को कटिबद्ध

दल्लीराजहरा – बालोद जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष सौरभ लुनिया को छत्तीसगढ़ राज्य एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया है। यह नियुक्ति खेल के विकास और खिलाड़ियों को अधिक अवसर प्रदान करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। सौरभ लुनिया की नेतृत्व क्षमता और खेल के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने में योगदान दिया है।

इसके साथ ही, राज्य शासन और जिला खेल विभाग से मिले सहयोग ने भी खेल क्षेत्र में उन्नति सुनिश्चित की है। लुनिया की नियुक्ति से बालोद के खिलाड़ियों को उम्मीद है कि उनके खेल के स्तर और अवसरों में और सुधार होगा, उल्लेखनीय है कि,छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ की आमसभा बुधवार को रायपुर में आयोजित की गई।

इस दौरान संघ का चुनाव भी कराया गया। सभा मे सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ के समस्त जिलों के एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष, सचिव शामिल हुए। दुर्ग जिला एथलेटिक्स संघ अध्यक्ष व विधायक रिकेश सेन,बालोद जिला एथलेटिक्स संघ अध्यक्ष सौरभ लुनिया सहित 30 जिलों के एथलेटिक्स संघ अध्यक्ष पहुँचे। सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ राज्य एथलेटिक्स संघ जीएस बामरा का सम्मान किया गया।

बालोद जिला एथलेटिक्स संघ अध्यक्ष सौरभ लुनिया को सर्वसम्मति से छत्तीसगढ़ राज्य एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। ज्ञात हो की बालोद जिला एथलेटिक्स संघ अध्यक्ष सौरभ लुनिया के अध्यक्ष बनने के बाद से जिले में खेल के क्षेत्र में लगातार उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त कर रहा है।

खिलाड़ियों को उनकी प्रतिभा दिखाने का पूरा अवसर व सुविधा भी संघ द्वारा प्रदान करने का पुरजोर प्रयास किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला खेल विभाग,कलेक्टर द्वारा भरपूर सहयोग खेल के विकास के लिए किया गया है।

सौरभ लुनिया के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने से बालोद जिले के खेल का विकास के नए आयाम तक पाने की उम्मीद खिलाड़ियों में जगी है।

इस दौरान

छत्तीसगढ़ राज्य एथलेटिक्स संघ उपाध्यक्ष बनने पर सौरभ लुनिया का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य एथलेटिक्स संघ सचिव अमरनाथ सिंह, कोषाध्यक्ष जगपाल धालीवाल, छत्तीसगढ़ एथलेटिक संघ के प्रवक्ता हेमंत परिहार उपस्थित थे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *