इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ,पढ़िये आज 13 नवम्बर का राशिफ़ल ..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Ankita Virendra Pashine
Cs, LLb, MBA , Astrologer
8309950170
8839986176

Wednesday  13 November, 2024
जय श्री महाकाल ।।

बुधवार कार्तिकशुक्ल पक्ष तिथि-द्वादशी – 01:01 PM तक उसके बाद त्रयोदशी, नक्षत्र-रेवती – 03:11 AM, नवम्बर 14 तक । आज के दिन कोई भी शुभ काम करना हो तो कर सकते हैं। राहुकाल दोपहर 12:05 से 13:25 मिनट तक रहेगा

आज का राशिफल: 13 नवंबर 2024

1. मेष राशि (अ, च, चू, चे, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज का दिन आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। काम का बोझ महसूस कर सकते हैं। हालांकि, आपको कोई नई अवसर प्राप्त हो सकता है। महिलाएं करियर को लेकर चिंतित रह सकती हैं।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 8

2. वृषभ राशि (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन थोड़ी बहस या झगड़े की संभावना दिखा रहा है। परिवार के साथ काम करने की आवश्यकता होगी। सरकारी काम के सिलसिले में कहीं जा सकते हैं।
शुभ रंग: वायलेट
शुभ अंक: 7

3. मिथुन राशि (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज का दिन आपके लिए शुभ है। रिश्तों पर ध्यान दें। अपने सम्मान की रक्षा के लिए सतर्क रहें और किसी प्रकार की लापरवाही से बचें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 1

4. कर्क राशि (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन मिश्रित परिणाम देगा। पैसों की स्थिति में उतार-चढ़ाव रह सकता है, इसलिए खर्चे पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 7

5. सिंह राशि (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज अकेलापन महसूस हो सकता है। काम में व्यस्त रहेंगे और कुछ नई योजनाओं पर विचार कर सकते हैं।
शुभ रंग: ऑफ व्हाइट
शुभ अंक: 7

6. कन्या राशि (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन पुरानी बातों को भूलने का है। महिलाएं अपने कार्य में खुशियाँ ढूंढेंगी और किसी गेट-टुगेदर में शामिल हो सकती हैं।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 1

7. तुला राशि (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू)

पैसों को लेकर तनाव महसूस कर सकते हैं, लेकिन परिवार के साथ समय बिताना आपके लिए सुकून भरा होगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 8

8. वृश्चिक राशि (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी)

आज का दिन उत्साह और ऊर्जा से भरा रहेगा। कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 9

9. धनु राशि (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

पैसों के मामले में काफी सोच-विचार करेंगे। मन में किसी प्रकार का डर हो सकता है, लेकिन दिन के अंत में सफलता मिलने की संभावना है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 8

10. मकर राशि (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज यात्रा का योग है। कार्यक्षेत्र में महिला सहयोगी से सहायता प्राप्त हो सकती है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 1

11. कुंभ राशि (ग, गो, सा, सू, से, सो, दा)

आज का दिन चिड़चिड़ाहट भरा हो सकता है। महिलाएं भावुक हो सकती हैं और अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। सतर्क रहें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 7

12. मीन राशि (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन किसी नए काम की शुरुआत के लिए अनुकूल है। हालांकि, मानसिक भ्रम की स्थिति रह सकती है। लापरवाही से बचें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 1

टिप ऑफ द डे
आज के दिन गणपति को दूर्वा चढ़ाएं, दिन अच्छा गुजरेगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *