आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका दिवस निमित उत्कृष्ट कार्य के लिए किया गया सम्मानित….

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

पथरिया – छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका दिवस बनाने के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत रोहराकला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका दिवस मनाया गया, उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यो के किये उन्हें सम्मानित किया गया, इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत रोहराकला के सरपंच व भाजयुमो पथरिया अध्यक्ष राजेंद्र साहू रहे।

उन्होंने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान सरपंच राजेन्द्र साहू ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं द्वारा बच्चों के उचित पोषक तत्वों हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा है.

आज के समय अब हमें लगता है कि कुपोषण से हमारे गांव, मोहल्ले के बच्चे सुपोषण की ओर बढ़ रहे है, जिसमें इनका योगदान महत्वपूर्ण है, छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए प्रयास कर रहे है।

आज हमें उनको सम्मानित करने में गौरव महसूस होता है उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दी, इस दौरान ग्राम के उप सरपंच छैल राकेश, विजय सिंह, सरिता ध्रुव, चंद्रिमा सिंह, अंजोरा ध्रुव, दुर्गा साहू, फुलेंद्र लकड़ा, रवि सिंगरौल, सविता साहू, गीता जोशी, अरुणा भोशले के साथ आगंनबाडी कार्यकर्ता-सहायिका मौजूद रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *