Gold Silver Price: लग्न शुरू होते ही इतराने लगा Gold, चांदी के भाव ने जीता लोगों का दिल!

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Gold Silver Price: दीपावली और छठ के मौके पर सोने और चांदी के भाव में तगड़ा इजाफा हुआ है. दरअसल गोल्ड सबसे कीमती और महंगे धातुओं में से एक है. भारत में गोल्ड की काफी अहमियत है और फिलहाल यह सबसे अहम निवेश में से एक है. भारत में गोल्ड की वैल्यू सिर्फ गहनों के तौर पर नहीं बल्कि आर्ट और सिक्कों के तौर पर भी होती है. यह भी एक वजह है कि त्योहारी सीजन में इसका महत्व काफी बढ़ जाता है. आज देवउठनी एकादशी है. मान्यता है कि आज से हिंदू धर्म के सभी कार्य का लग्न शुरू हो जाएगा. उस स्थिति में सोने की प्रधानता सबसे पहले और ज्यादा मात्रा में होती है.

ऐसे में अनुमान जताया जा रहा है कि लग्न शुरू होते ही सोने और चांदी का रेट एक बार फिर से आसमान छूएगा. हालांकि जिस हिसाब से सोने के भाव में बदलाव हो रहा है उससे देख कर लग रहा है कि आने वाले समय में निवेश करना तो दूर की बात है आम लोगों के लिए खरीदना भी असंभव लग रहा है.

देश भर में सोने-चांदी की कीमत जारी

आज भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹83,392 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट के लिए ₹76,826 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट के लिए ₹62,858 प्रति 10 ग्राम है. वहीं आज भारत – चांदी की कीमत आज ₹ 93 प्रति ग्राम और ₹ 93,000 प्रति किलोग्राम है. भारत में चांदी और उसके बने आभूषण वैसे ही लोकप्रिय हैं जैसे सोना और उससे बने गहने. सोने और चांदी का प्रयोग भारत में बहुतायत में होता है.

सोना खरीदते समय कैरेट का रखें ध्यान

बता दें कि सरकार ने भी 1 जुलाई 2021 से हॉलमार्क को अनिवार्य कर रखा. अब गोल्ड पर तीन तरह के चिन्ह होते हैं. इनमें BIS लोगो, प्योरिटी का ग्रेड और 6 अंकों का अल्फ़ान्यूमेरिक कोड जिसे HUID भी कहा जाता है. 24 कैरेट का गोल्ड सबसे प्योर होता है लेकिन 24 कैरेट के गोल्ड के गहने नहीं बनाए जाते हैं. ज्वैलरी के लिए 18 से 22 कैरेट के गोल्ड का इस्तेमाल किया जाता है. अगर आप शुद्ध सोने के गहने खरीदना चाहते हैं तो हॉलमार्क जरूर देखें. अगर हॉलमार्क ज्वैलरी नहीं है तो सोने खरीदारी नहीं करनी चाहिए.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *