बिलासपुर मस्तूरी में मामूली विवाद पर चाकूबाजी, अपराधियों के हौसले बुलंद

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

जे के मिश्र / बिलासपुर/ जिले में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। पुलिस की कड़ी कार्रवाई के बावजूद घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम रलिया का है, जहां एक मामूली विवाद के बाद चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पीड़ित युवक ने मस्तूरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मस्तूरी के ग्राम रलिया निवासी घनश्याम चौहान, जो कि एक दिहाड़ी मजदूर है, गुरुवार 7 नवंबर की शाम को अपने घर के बाहर कुछ लोगों के साथ बैठा था। इसी दौरान, गांव का ही रहने वाला कृष्ण कुमार चंद्राकर वहां पहुंचा और बिना किसी कारण गाली-गलौज करने लगा। घनश्याम और अन्य लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की, जिसके बाद कृष्ण वहां से चला गया।

रात करीब नौ बजे, जब घनश्याम खाने के बाद अपने घर के बाहर टहल रहा था, उसी वक्त कृष्ण कुमार दोबारा वहां पहुंचा और शाम के विवाद को लेकर घनश्याम से झगड़ा करने लगा। झगड़े के दौरान, कृष्ण ने अपनी जेब से चाकू निकाला और घनश्याम की पीठ पर वार कर दिया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया और घायल युवक को थाने पहुंचाया।

घायल घनश्याम की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *