जे के मिश्र l मस्तूरी – मस्तूरी थाना पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि ग्राम लावर में एक व्यक्ति, जो काले रंग के बैग में अवैध देसी शराब लेकर पैदल नहर की ओर जा रहा था। सूचना के आधार पर मस्तूरी थाना पुलिस ने तुरंत एक छापेमारी टीम भेजी और नहरनारा क्षेत्र में दबिश दी।
मौके पर पकड़े गए आरोपी रोशन भोले, उम्र 32 वर्ष, पिता धन्नश्याम भोले, निवासी लावर के पास से लगभग 07.200 लीटर देसी प्लेन शराब बरामद की गई, जिसे वह अवैध रूप से बेचने के उद्देश्य से ले जा रहा था। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सईद अख्तर, प्रधान आरक्षक विजय दीप त्रिपाठी, आरक्षक राकेश भारद्वाज और संजय बंजारे का विशेष योगदान रहा।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8240125
Total views : 8288460