बुरे फंसे छत्तीसगढ़ PCC चीफ बैज: गुजरात की स्वास्थ्य सेवाओं पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप,अहमदाबाद में हुई FIR

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के खिलाफ अहमदाबाद साइबर सेल ने एफआईआर दर्ज की है। उन पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर गुजरात में स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में भ्रामक जानकारी फैलाई। इस मामले को लेकर अहमदाबाद साइबर सेल ने गहन जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, दीपक बैज ने ‘एक्स’ पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें एक मरीज को दिखाया गया था, जिसे कथित तौर पर समय पर इलाज नहीं मिला और उसकी मृत्यु हो गई। बैज ने यह दावा किया कि वीडियो गुजरात के एक अस्पताल का है। हालांकि, जांच में सामने आया कि यह वीडियो वास्तव में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के एक अस्पताल का है।

दीपक बैज ने एक्‍स पर क्‍या किया था पोस्‍ट
बिलासपुर जिला अस्पताल में एक्सीडेंट के बाद तड़पते मरीज को डॉक्टरों ने नजरअंदाज कर दिया

ये है भाजपा सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था का असली चेहरा, जहां आम जनता के जीवन का कोई मोल नहीं।

इधर, एफआईआर दर्ज होने पर पीसीसी चीफ बैज ने कहा, मुझे मीडिया के जरिए एफआईआर की जानकारी मिली है। सरकार सच को दबाने का प्रयास कर रही है। छत्‍तीसगढ़, मध्‍य प्रदेश और गुजरात में भाजपा की सरकार है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *