नवंबर में भी दिल्ली-NCR में गर्मी, इस दिन से पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR के लोगों को अभी ठंड का इंतजार थोड़ा और करना होगा. हालांकि, पिछले चार दिनों से दिल्ली के तापमान में गिरावट देखी गई है. तापमान में 3 से 4 डिग्री की कमी आई है. लेकिन दिन में गर्मी का अहसास बना हुआ है. सर्दी के लिए लोगों को 15 नवंबर के बाद तक इंतजार करना होगा. दिल्ली में सुबह के समय स्मॉग और धुंध दिखाई देने लगी है. पूर्वानुमान के मुताबिक, मंगलवार को आसमान साफ ​​रहेगा. सुबह और रात में स्मॉग या धुंध रह सकती है. अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक रह सकता है.

इसके बाद 6 से 10 नवंबर तक अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री रहने की संभावना है. 7 नवंबर तक सुबह के समय स्मॉग रहेगा. इसके बाद 8 से 10 नवंबर तक धुंध रह सकती है. स्काईमेट के मुताबिक राजधानी के अलग-अलग इलाकों के तापमान में काफी अंतर देखने को मिल रहा है. रिज में न्यूनतम तापमान 13.1, जबकि पीतमपुरा में 20.6 डिग्री रहा है. पिछले चार दिनों में तापमान में कमी आई है. लेकिन सर्दी अभी नहीं आई है.

उत्तर भारत में ठंड कब से शुरू होगी? 

पहाड़ी राज्यों में इस सप्ताह से ठंड बढ़ जाएगी. IMD के मुताबिक उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में इस सप्ताह से ठंड ज्यादा महसूस की जाएगी. मैदानी इलाकों में पंजाब और हरियाणा में 15 नवंबर के बाद हल्की ठंड शुरू हो जाएगी. बिहार और झारखंड, राजस्थान और मध्य प्रदेश में 15 से 20 नवंबर के बाद सर्दी शुरू होने की संभावना है. यानी इन राज्यों में सर्दी आने के लिए थोड़ा इंतेजार करना पड़ेगा.

मुंबई में मौसम के मिजाज में बदलाव 

अक्टूबर बीत गया है, लेकिन मुंबईवालों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिली है दिन और रात के तापमान में 12 से 13 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहेगा. दिन की चिलचिलाती गर्मी मुंबईवालों को खूब परेशान कर रही है. हालांकि, नमी के स्तर में कमी आने से थोड़ी राहत मिली है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *