आरंग के शिक्षाविद् मुरली मनोहर देवांगन का मुख्यमंत्री ने किया सम्मान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

पीपला फाउंडेशन ने जताया हर्ष

आरंग।आरंग निवासी शिक्षाविद थिंक आईएएस अकादमी रायपुर के डायरेक्टर मुरली मनोहर देवांगन को प्रदेश के उत्कृष्ट शिक्षा संस्थान संचालक के रूप में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।देवांगन ने बताया गत दिवस शिक्षा सम्मान 2024 का आयोजन कृषि विश्व विद्यालय रायपुर में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि विष्णु देव साय रहे। उन्होंने शिक्षाविद मुरली मनोहर देवांगन को
सिविल सेवा परीक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्रतीक चिन्ह भेंटकर
सम्मानित किया।

 

साय ने थिंक आईएएस कोचिंग संस्थान को राज्य में उभरते उत्कृष्ट सिविल सेवा संस्थान बताया। यह पहली बार है कि आरंग के किसी शिक्षाविद् को सिविल सेवा के क्षेत्र में मुख्यमंत्री द्वारा सम्मान मिला हो। देवांगन को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित होने की नगर व अंचल में काफी चर्चा हो रही है। मुरलीधर मनोहर देवांगन स्वयं सेवी संगठन पीपला वेलफेयर फाउंडेशन के सक्रिय सदस्य भी हैं। उन्होंने नगर व अंचल के विभिन्न विद्यालयों में अनेक बार कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम कर चुके हैं। देवांगन नगर के प्रतिष्ठित नागरिक व देवांगन समाज के संरक्षक एवं रायपुर राज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद देवांगन के सुपुत्र है।वही इस उपलब्धि के लिए पीपला वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों में हर्ष की लहर है।

संकलनकर्ता – रोशन चंद्राकर

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

June 2026
S M T W T F S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

Leave a Comment