Aaj Ka Rashifal: इन 3 राशियों के लिए बन रहा शुभ योग, जानें कैसे रहेगा आज का दिन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Aaj Ka Rashifal: 5 नवंबर 2024 के दिन आज चंद्रमा का संचार धनु राशि में हो रहा है, और ज्येष्ठा नक्षत्र में चंद्रमा का गोचर है. इस दौरान चंद्रमा के द्वादश भाव में शुक्र और बुध की युति से लक्ष्मी नारायण और अनफा योग बन रहे हैं, जो कुछ राशियों के लिए लाभकारी सिद्ध होंगे. तो चलिए जानते हैं, आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है.

मेष (Aries)

आज का दिन व्यस्त रहेगा. परिवार को समय देना मुश्किल होगा और थकान का अनुभव करेंगे. किसी काम से यात्रा भी करनी पड़ सकती है. धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेंगे और धन खर्च हो सकता है. जीवनसाथी से तालमेल रखें और पिता से सहयोग मिलेगा. सेहत का ध्यान रखें.

वृषभ (Taurus)
आज का दिन सुखद और रोमांटिक रहेगा. बच्चों की शिक्षा में सहयोग करेंगे और उनकी सफलता से खुशी मिलेगी. शाम के समय तनाव हो सकता है. यात्रा करते समय सावधान रहें. आज निवेश करेंगे तो सामान्य लाभ होगा.

मिथुन (Gemini)
आत्मबल में वृद्धि होगी और व्यापार में लाभ मिलेगा. वाणी पर संयम रखें जिससे कोई बात विवाद का कारण न बने. यात्रा करते समय सावधानी बरतें, कीमती चीजों के खोने का खतरा है.

कर्क (Cancer)
मिलाजुला दिन रहेगा. कानूनी मामलों में सतर्कता बरतें और कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहें. माता की सेहत का ध्यान रखें. किसी पर भी ज्यादा भरोसा करने से बचें.

सिंह (Leo)
काम में सफलता मिलेगी. अटके हुए काम पूरे होंगे. परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग मिलेगा. रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे. पैसों के लेनदेन में सतर्क रहें. यात्रा पर जाने से पहले वाहन की जांच करवा लें.

कन्या (Virgo)
कारोबार में लाभ मिलेगा. बैंक या सरकारी काम आज पूरे हो सकते हैं. भाइयों का सहयोग मिलेगा. ससुराल पक्ष से लाभ होगा. मौसम बदल रहा है तो आपको सेहत का ध्यान रखना होगा.

तुला (Libra)
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. विवाह योग्य लोगों को प्रस्ताव मिल सकते हैं. धार्मिक कार्यों में जुड़ने का अवसर मिलेगा. प्रेम जीवन में अच्छा समय बीतेगा.

वृश्चिक (Scorpio)
आज का दिन लाभकारी रहेगा. पुराने निवेश से फायदा मिलेगा. सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा. खर्च पर नियंत्रण रखें. विदेश से व्यापार करने वालों को अच्छी खबर मिल सकती है.

धनु (Sagittarius)
मानसिक उलझनें हो सकती हैं. गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें. जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें. कोई गिफ्ट या अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है.

मकर (Capricorn)
आज कई अच्छी खबरें मिल सकती हैं. मित्रों और मेहमानों का स्वागत होगा. परिवार के साथ घूमना चाहते हैं तो योजना बनाने के लिए दिन अच्छा है. पिता से लाभ मिलने के संयोग हैं.

कुंभ (Aquarius)
राजनीति से जुड़े लोग आज प्रगति करेंगे और सम्मान बढ़ेगा. मित्रों से मुलाकात हो सकती है. निकट या दूर की यात्रा फायदेमंद होगी. शाम का समय रोमांटिक रहेगा.

मीन (Pisces)
आज का दिन अनुकूल रहेगा. पुरानी परेशानी से राहत मिलेगी. उधार चुकाने का मौका मिलेगा. मित्रों या सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा. परिवार के सदस्यों से उपहार मिल सकता है. अगर आप नौकरीपेशा हैं तो नया काम शुरू कर सकते हैं.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *