मामूली झगडा विवाद पर युवक की हत्या, पुलिस ने मुख्य आरोपी और सहयोगी को किया गिरफ्तार..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शैलेश शर्मा रायगढ़ :  आज दोपहर थाना कोतरारोड़ में डीएसपी अखिलेश कौशिक द्वारा थाना कोतरारोड़ क्षेत्र अंतर्गत युवक की हत्या का खुलासा कर मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी गई ।

डीएसपी कौशिक ने बताया कि दिनांक 29.10.2024 को प्रार्थी बन्धुराम उरांव पिता स्व. मंगल उरांव उम्र 65 साल सा. सरवानी थाना खरसिया जिला रायगढ हा.मु. पतरापाली विरेन्द्र कुमार उरांव का किराये का मकान थाना कोतरारोड जिला रायगढ (छ०ग०) के द्वारा थाना कोतरारोड़ में उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 29.10.24 के प्रातः 06:00 बजे करीबन इसका लडका दिलेश्वर उर्फ बोलो उरांव (30 साल) का साथी राजू शर्मा, परमेश्वर सतनामी जो पतरापाली में ही रहते हैं जो इसके घर आकर राजू शर्मा बताया कि दिनांक 28.10.24 को करीबन 11:00 बजे तीनों एक साथ पतरापाली तालाब के पास शराब पिये उसके बाद तीनों भोलू मुर्गा दुकान तिराहा के पास बैठे हुये थे ।

देर करीब 03:00 बजे (29 अक्टूबर), को राम उरांव अपनी सायकल से आया जिसके साथ दिलेश्वर का विवाद हुआ । दोनों के बीच बहसा बहसी में दिलेश्वर  ने राम उरांव को 3-4 थप्पड मारा, तब राम उरांव गुस्से में आकर घर गया और गैंती (टांगी) से दिलेश्वर के सिर के बीचों बीच मारकर हत्या कर दिया ।

घटना को अंजाम देकर आरोपी घटना में प्रयुक्त गैंती (टांगी) को लेकर रातो रात खैरपुर पहुंचा और अपने बडसाला लक्ष्मी प्रसाद उरांव को सारी घटना बताकर उसे घटना में प्रयुक्त हथियार को छिपाने दे दिया ।

आरोपी लक्ष्मी प्रसाद उरांव ने आरोपी की मदद की और फिर दोनों मूल निवास जशपुर भागने के फिराक में थे तत्काल निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी अपने स्टाफ के साथ क्षेत्र में आरोपियों की घेराबंदी कर कड़ी मशक्कत से दोनों आरोपियों को पकड़ा । दोनों आरोपियों को हत्या के अपराध क्रमांक 373/2024 धारा 103(1) BNS में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

    
एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन व एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम के मार्गदर्शन पर मामले के संपूर्ण का त्वरित पटाक्षेप में थाना प्रभारी कोतरारोड निरीक्षक थाना कोतरारोड प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी, प्र.आर. करुणेश कुमार राय, आरक्षक संदीप कौशिक, संजय केरकेट्टा, टिकेश्वर यादव, मनोज जोल्हे, राजेश खाण्डे, चन्देश पाण्डे की सराहनीय भूमिका रही।

*गिरफ्तार आरोपी*

(1) राम उरांव पिता समय लाल उरांव उम्र 28 वर्ष सा. बाजार पारा पतरापाली थाना कोतरारोड जिला रागयढ (छ.ग)

(2) लक्ष्मी प्रसाद उरांव पिता लोधाराम उम्र 35 वर्ष सा. मांझापारा खैरपुर थाना कोतरारोड जिला रागयढ (छ.ग)

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *