सोना के भाव ने कर दिया गदगद, चांदी को लेकर छलका दर्द

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Gold Silver Price: पूरे देश में दीपावली की तैयारी हो रही, दफ्तर, घर, दुकान, बाजारों को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है. हर कोई धूमधाम से इस पर्व को मनाने की तैयारी में जुटे हैं. हालांकि सोना-चांदी की दुकानों पर इसका ज्यादा असर होता हुआ नहीं दिख रहा है. आज भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹85,081 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट के लिए ₹78,382 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट के लिए ₹64,131 प्रति 10 ग्राम है.

वहीं चांदी की रोजाना की कीमतों पर नजर रखने से आपको बेहतर निवेश में मदद मिल सकती है. आज भारत में चांदी की दर ₹1,043.64 प्रति 10 ग्राम, ₹10,436.41 प्रति 100 ग्राम और ₹104,364 प्रति 1 किलोग्राम है.

देश भर में सोने चांदी की कीमत जारी 

भारत में चांदी और उसके बने आभूषण वैसे ही लोकप्रिय हैं जैसे सोना और उससे बने गहने. सोने और चांदी का प्रयोग भारत में बहुतायत में होता है. अगर इस कीमत को जानने के बाद भी आप इस दिवाली सोना खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ऐसे में इसकी शुद्धता का भी खास ध्यान रखें.

कौन सा सोना होता है शुद्ध?

24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच की अंतर को जानना जरूरी है. 24 कैरट सोना सिर्फ 100 फीसदी शुद्ध सोना होता है जिसमें किसी दूसरे धातु की मिलावट नहीं होती है. वहीं, 22 कैरट सोने में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाया जाता है. 22 कैरट गोल्ड में 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है.

भारत में गोल्ड की चाहत 

बता दें कि भारत में गोल्ड की काफी अहमियत है और फिलहाल यह सबसे अहम निवेश में से एक है. भारत में गोल्ड की वैल्यू सिर्फ गहनों के तौर पर ही नहीं बल्कि आर्ट और सिक्कों के तौर पर भी बढ़ी है. इसलिए इसकी कीमतों में आय दिन बढ़त होते रहती है. वहीं सरकार ने भी 1 जुलाई 2021 से हॉलमार्क को अनिवार्य कर रखा. अब गोल्ड पर तीन तरह के चिन्ह होते हैं. इनमें BIS लोगो, प्योरिटी का ग्रेड और 6 अंकों का अल्फ़ान्यूमेरिक कोड जिसे HUID भी कहा जाता है. 24 कैरेट का गोल्ड सबसे प्योर होता है लेकिन 24 कैरेट के गोल्ड के गहने नहीं बनाए जाते हैं. ज्वैलरी के लिए 18 से 22 कैरेट के गोल्ड का इस्तेमाल किया जाता है. अगर आप शुद्ध सोने के गहने खरीदना चाहते हैं तो हॉलमार्क जरूर देखें.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *