ताजा खबर
New Vice President of India: कौन होगा भारत का अगला उपराष्ट्रपति? इन दो में से किसी एक नाम पर लग सकती है मुहर, निर्वाचन आयोग ने तय कर दी चुनाव की तारीख रिटायर्ड IAS बिपिन मांझी बनाए गए राज्य सहकारी निर्वाचन आयुक्त.. कृषि मंत्री रामविचार नेताम शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित छात्रों से संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल सूरजपुर जिले को मिली डाइट की सौगात: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक पहल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार छात्रावासी बच्चों का समग्र विकास अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी मंत्री राजवाड़े ने आकांक्षा हाट का किया उद्घाटन

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट लाइव स्कोर: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टेस्ट दिन 3 मैच स्कोरकार्ड बॉल दर बॉल अपडेट

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

06:01 PM, 28-Dec-2023

IND vs SA Live Score: जायसवाल भी फेल

यशस्वी जायसवाल भी पवेलियन लौट चुके हैं। नंद्रे बर्गर की गेंद पर विकेटकीपर कायेल वेरेयेन ने उनका कैच लिया। यशस्वी ने 18 गेंद पर पांच रन बनाए। उनके आउट होने के बाद विराट कोहली क्रीज पर आए हैं। दूसरे छोर पर शुभमन गिल हैं।

05:41 PM, 28-Dec-2023

IND vs SA Live Score: रोहित शर्मा पवेलियन लौटे

रोहित शर्मा का बल्ला दूसरी पारी में नहीं चला। वह खाता खोले बगैर आउट हुए। कगिसो रबाडा ने तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। भारत का स्कोर एक विकेट पर पांच रन है। यशस्वी जायसवाल के साथ शुभमन गिल क्रीज पर हैं। टीम इंडिया दूसरी पारी में 158 रन पीछे है।

05:33 PM, 28-Dec-2023

IND vs SA Live Score: भारत की दूसरी पारी शुरू

भारतीय टीम की दूसरी पारी शुरू हो गई है। यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा क्रीज पर उतरे हैं। यशस्वी को कगिसो रबाडा के पहले ओवर की पहली गेंद पर जीवनदान मिला। एडेन मार्करम ने स्लिप में उनका कैच छोड़ दिया। भारत ने एक ओवर में एक रन बना लिए हैं।

05:22 PM, 28-Dec-2023

IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका की पारी समाप्त

दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 408 रन पर समाप्त हो गई। जसप्रीत बुमराह ने नंद्रे बर्गर (00) को क्लीन बोल्ड कर दिया। उनके आउट होने से दक्षिण अफ्रीका को नौवां झटका लगा। कप्तान तेम्बा बावुमा चोटिल होने के कारण बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे। उन्हें एब्सेंट हर्ट आउट करार दिया गया। मार्को यानसेन 84 रन बनाकर नाबाद रहे।

दक्षिण अफ्रीका के लिए पहली पारी में डीन एल्गर ने सबसे ज्यादा 185 रन बनाए। मार्को यानसेन ने नाबाद 84 और डेविड बेडिंघम ने 56 रन बनाए। टोनी डि जोर्जी 28 और गेराल्ड कोएट्जी 19 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने चार और मोहम्मद सिराज ने दो विकेट लिए। शार्दुल ठाकुर, प्रसिद्ध कृष्णा और रविचंद्रन अश्विन को एक-एक सफलता मिली।

04:41 PM, 28-Dec-2023

IND vs SA Live Score: कगिसो रबाडा आउट

तीसरे दिन लंच के बाद खेल शुरू हो गया है। लंच के ठीक बाद जसप्रीत बुमराह ने कगिसो रबाडा को आउट कर दिया। रबाडा ने नौ गेंद पर एक रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर आठ विकेट पर 392 रन हो गया है।

04:05 PM, 28-Dec-2023

IND vs SA Live Score: लंच तक दक्षिण अफ्रीका के पास 147 रन की बढ़त

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट के तीसरे दिन लंच की घोषणा हो गई है। दक्षिण अफ्रीका ने सात विकेट पर 392 रन बना लिए हैं। उसने पहली पारी में 147 रन की बढ़त हासिल कर ली है। मार्को यानसेन 72 और कगिसो रबाडा एक रन बनाकर नाबाद हैं।

03:54 PM, 28-Dec-2023

IND vs SA Live Score: अश्विन ने कोएट्जी को किया आउट

रविचंद्रन अश्विन ने भारत को सातवीं सफलता दिलाई। उन्होंने गेराल्ड कोएट्जी को मोहम्मद सिराज के हाथों कैच कराया। उन्होंने 18 गेंद पर 19 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका ने सात विकेट पर 391 रन बना लिए हैं। उसने पहली पारी में 146 रन की बढ़त हासिल कर ली है।

03:37 PM, 28-Dec-2023

IND vs SA Live Score: फिर दोहरे शतक से चूके एल्गर

डीन एल्गर का टेस्ट क्रिकेट में पहला दोहरा शतक लगाने का सपना एक बार फिर से टूट गया। वह 185 रन बनाकर आउट हो गए। शार्दुल ठाकुर की गेंद पर विकेटकीपर केएल राहुल ने उनका कैच लिया। एल्गर इससे पहले दो बार 199 रन पर आउट हुए हैं। यह उनकी आखिरी टेस्ट सीरीज है। उनके पास दोहरा शतक पूरा करने का अवसर था, लेकिन वह चूक गए। दक्षिण अफ्रीका ने छह विकेट पर 360 रन बना लिए हैं। मार्को यानसेन और गेराल्ड कोएट्सी क्रीज पर हैं।

03:07 PM, 28-Dec-2023

IND vs SA Live Score: यानसेन का अर्धशतक पूरा

मार्को यानसेन ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट पर 338 रन बना लिए हैं। उसकी बढ़त 93 रन की हो चुकी है। डीन एल्गर 173 और मार्को यानसेन 50 रन बनाकर नाबाद हैं। भारतीय टीम को मैच के तीसरे दिन अब तक एक भी सफलता नहीं मिली है।

02:26 PM, 28-Dec-2023

IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका की बढ़त 50 रन के पार

दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पहली पारी में 300 रन पूरे कर लिए हैं। उसने पांच विकेट पर 303 रन बना लिए हैं। अफ्रीकी टीम की बढ़त 58 रन की हो गई है। डीन एल्गर 161 और मार्को यानसेन 27 रन बनाकर नाबाद हैं।

02:06 PM, 28-Dec-2023

IND vs SA Live Score: एल्गर ने 150 रन पूरे किए

दक्षिण अफ्रीका के ओपनर डीन एल्गर ने पहली पारी में अपने 150 रन पूरे कर लिए। वह धीरे-धीरे दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट पर 287 रन बना लिए हैं। पहली पारी में उसकी बढ़त 42 रन की हो गई है।

01:56 PM, 28-Dec-2023

IND vs SA Live Score: बुमराह की अच्छी गेंदबाजी

तीसरे दिन जसप्रीत बुमराह ने अब तक अच्छी गेंदबाजी की है। उन्होंने मार्को यानसेन और डीन एल्गर को लगातार परेशान किया है। हालांकि, टीम इंडिया को तीसरे दिन पहली सफलता नहीं मिल पाई है, लेकिन बुमराह की गेंदबाजी को देखकर लग रहा है कि विकेट दूर नहीं है। दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट पर 268 रन बना लिए हैं। उसकी बढ़त 23 रन की हो गई है।

01:34 PM, 28-Dec-2023

IND vs SA Live Score: तीसरे दिन का खेल शुरू

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट में तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। डीन एल्गर और मार्को यानसेन क्रीज पर हैं। भारत के लिए तीसरे दिन गेंदबाजी की शुरुआत जसप्रीत बुमराह ने की।

12:49 PM, 28-Dec-2023

IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका को बड़ी बढ़त लेने से रोकने पर टीम इंडिया की नजर

भारत को तीसरे दिन जल्द से जल्द दक्षिण अफ्रीका को समेटना होगा और पहली पारी में बड़ी बढ़त लेने से रोकना होगा। अगर दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली पारी में 50 रन से ज्यादा की बढ़त लेती है तो भारत के लिए मैच में वापसी करना मुश्किल होगा।

12:43 PM, 28-Dec-2023

IND vs SA Live Score: दूसरी पारी में भारत को लगा दूसरा झटका, रोहित शर्मा के बाद यशस्वी जायसवाल आउट

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला सेंचुरियन में खेला जा रहा है। आज (गुरुवार) को मैच का तीसरा दिन है। दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली पारी में अपने दूसरे दिन के स्कोर पांच विकेट पर 256 रन से आगे खेलेगी। भारत ने पहली पारी में 245 रन बनाए थे। इस तरह अफ्रीकी टीम ने पहली पारी में बढ़त हासिल कर ली है।

Source link

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

August 2025
S M T W T F S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *