लोकमाता अहिल्या देवी पर निबंध, चित्रकला, रंगोली, सुवा नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

आरंग/सरस्वती ज्ञान दीप विद्यालय में लोकमाता महारानी अहिल्या देवी विषय पर निबंध, रंगोली, चित्रकला एवं सुवा नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें ज्ञान दीप के अलावा शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला सदर रोड आरंग ,शासकीय कन्या प्राथमिक शाला सदर आरंग की भी सहभागिता रही।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान एवं देश भक्ति गीत के साथ हुई तथा प्रमुख वक्ता जिला कार्यवाह देवेंद्र ठाकुर ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि 300 साल पहले अवतरित हुई महारानी अहिल्या देवी के जीवन में कई बाधाये आई फिर भी उन्होंने देश प्रेम, धर्म ,संस्कृति ,समाज कल्याण में एक आदर्श प्रस्तुत किया वही एसएमडीसी अध्यक्ष अरुंधति विद्यालय खिलेश धुरंधर ने कहा कि आज के वर्तमान परिदृश्य में भी उनके विचार प्रासंगिक है तथा उन्होंने राजमाता अहिल्या देवी के महान कार्य, मंदिर जीर्णोद्धार, धर्मशालाओं का निर्माण, नारी शिक्षा, आदि पर अपने विचार रखें वही विद्यार्थियों ने भाषण के माध्यम से पुण्य श्लोक माता अहिल्यादेवी के के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त की तथा प्राथमिक स्तर पर रंगोली में दीपिका मानिकपुरी, यामिनी निषाद, चित्रकला में कोमल पांडे, तामेश्वर प्रजापति, निबंध में झरना लोधी, लक्की कंसारी तथा पूर्व माध्यमिक स्तर पर रंगोली में श्रेया चंद्राकर ,मुस्कान चंदाकर, चित्रकला में मुस्कान चंदाकर चाहत जलक्षत्रि एवं निबंध में गीतांजलि लोधी मिथिलेश्वरी लोधी प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रहे ।

सुआ नृत्य में सरस्वती ज्ञान दीप विद्यालय की प्रस्तुति सराहनीय रही, विद्यालय के द्वारा दीपोत्सव दिया सजाओ पर्व का भी आयोजन किया गया । इस अवसर पर संस्था संचालक अनूप नाथ योगी ने आभार व्यक्त किया एवं शाला विकास समिति उपाध्यक्ष प्रदीप लोधी, संस्था प्रमुख जया वर्मा, शिक्षक गण अरविंद वैष्णव, रूपकिरण गहरवाल, चमेली ध्रुव, सुनीता वर्मा तथा विद्यालय परिवार देवकुमारी यादव, सुनीता लोधी, योगेश लोधी, उमेशनाथ योगी, भावना साहू, हेमा पूरानडे, मनीशा देवांगन, दीपिका जलक्षत्रि, दीपमाला पटेल ,सुमन लता योगी, केसरी साहू, रेखारानी देवांगन ,कुसुम यादव एवं शाला विकास समिति के सदस्य गण उपस्थित रहे।


संकलनकर्ता – रोशन चंद्राकर

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *