रामचरित मानस के संध्याकालीन आरती में सम्मिलित हुए एडिशनल एसपी……

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

देवेंद्र उबेजा लोरमी ब्लॉक प्रमुख/निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

लोरमी-मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के ग्राम सुकली में रामचरित मानस का नवाह्न परायण चल रहा है जिसमें युवाओं के बीच सहजता से बात करते हुए एडिशनल एसपी पंकज पटेल ने कैरियर बनाने, अपने पढ़ाई का स्तर बढ़ाने, अनेक प्रतियोगी परीक्षाओं में डर खत्म करके अच्छी तैयारी रखने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का आह्वान किया। संध्याकालीन आरती में क्षेत्र के ग्राम मसना में शामिल होने के बाद सुकली पधारे एडिशनल एसपी महोदय का ग्रामवासियों ने बड़े ही सहृदयता से अभिनंदन किया।

हनुमान चालीसा में बड़ी संख्या में युवाओं की भागदारी रही। पिछले 42 वर्षों से सुकली में रामचरित मानस का आयोजन हो रहा है आज का दिन और विशेष बन गया। जब ग्रामवासियों ने बहुत ही सरलता से अपनी गंभीर बात रखने वाले एडिशनल एस पी पंकज पटेल का सान्निध्य पाया। जिला पुलिस बल मुंगेली द्वारा हाल में ही अनेक नशे के विरुद्ध कार्यवाहियां की गई है। ग्रामवासियों को जागरूकता का संदेश इनके द्वारा दिया गया।

वहीं इस अवसर पर शॉल श्रीफल देकर गुलाल लगाकर इनका स्वागत किया। श्रीरामलला की प्रतिमा भावपूर्वक भेंट किया गया। इनके साथ ही मंच से ग्रामीणों को बधाई देते हुए राजकुमार कश्यप ने आह्वान किया कि अब समय आ गया है कि हम अपने अपने गांवों को नशे के विरुद्ध खड़ा करें। हर घर से युवाओं को बुजुर्गों को सिखाएं कि नशा हमारी जिंदगी से दूर हो जाये नई पीढ़ी इनसे दूर रहे।

इस अवसर पर जिला पुलिस बल के उपकप्तान पंकज पटेल का आना जामवंत के समान हम सभी ग्रामवासियों को हनुमान जी जैसे जगा दिए और एकात्मक विश्वास हम सबके मन में जगा है। खास करके माता बहनों को अपने बच्चे बड़े प्यारे होते हैं और कोई नहीं चाहता कि उनके बच्चे बड़े होकर अपराधी बने जेल की सलाखों के पीछे जाए तो ऐसे समय पर जागरूकता का संदेश देने वाले जिला पुलिस बल मुंगेली को भी साधुवाद समस्त ग्रामवासियों की ओर से किया गया और आने वाले समय में सुकली ग्राम नशा के विरुद्ध खड़ा सबसे पहली पंक्ति का ग्राम होगा ऐसा विश्वास दिलाया गया।

50-60 शिक्षक इस ग्राम ने दिए हैं जो अनेक विकास कार्यों में अभी सेवा दे रहे हैं तथा अनेक सरकारी कर्मचारी भी इस गांव में तैयार हो चुके ऐसे ही खेल के क्षेत्र में भी यह ग्राम अग्रणी है। जहां पर 42 वर्षों से श्री रामचरितमानस का पाठ हो रहा है वहां अब कोई भी बुराई अपनी पैठ न जमा पाए ऐसे अनेक कर्म से इस ग्राम की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है और जहां पर अब एक सकारात्मक वातावरण बनेगा और नए माहौल में नई पीढ़ी नए कलेवर में दिखाई देगी।

निश्चित रूप से श्री रामचरितमानस का यह आयोजन अपनी सार्थकता को सिद्ध करता हुआ दिखाई दे रहा है। इस अवसर पर ग्राम के सरपंच रामचरितमानस समिति के अध्यक्ष सभी सदस्य माताएं बहनें बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *