आर्ट ऑफ लिविंग परिवार द्वारा मॉडल कृषि फार्म खजरी में दो दिवसीय नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर संपन्न….

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

सरगांव -आर्ट ऑफ लिविंग परिवार द्वारा प्राकृतिक मॉडल कृषि फॉर्म खजरी में त्रिवेणी डेंटल कॉलेज बिलासपुर के सहयोग से दो दिवसीय निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

जिसका शुभारंभ गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर जी की प्रतिमा में पूजा अर्चना एवम् दीप प्रज्वलित नगर पंचायत सरगांव के अध्यक्ष परमानंद साहू,पार्षद रामकुमार कौशिक,सरपंच संघ के अध्यक्ष निर्मल दिवाकर,जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष घनश्याम राजपूत,मॉडल कृषि फॉर्म के संचालक यश मिश्रा,शिक्षक ललित यादव,त्रिवेणी डेंटल कॉलेज एचओडी डॉ अन्नपूर्णा मैडम,डॉ त्रिपाठी एवं उनकी टीम द्वारा किया गया,शिविर के दौरान परिसर में फलदार एवं छायादार वृक्षारोपण किया गया।


उपरोक्त शिविर में आसपास गांव के ग्रामीण जन 150 की संख्या में लाभान्वित हुए,दांतों में होने वाली विभिन्न बिमारियों की जांच कर निःशुल्क दवा वितरण किया गया।

साथ ही दांतों की सुरक्षा व देखभाल के उपाय बताए गए ताकि दांत संबंधित बिमारियों से बचा जा सके इस दौरान भाऊ राजपूत,शीतल राजपूत,गोपाल राजपूत,ईश्वर राजपूत,पुनित ध्रुव आदि उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *