दिल्ली-NCR में ठंड से पहले प्रदूषण से लोग बेहाल, जानिए आपके शहर का हाल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह और शाम को गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है. वहीं, कई राज्यों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग की माने तो आज केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा, बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जो जल्द ही चक्रवाती तूफान में बदल सकता है. तो ऐसे में आइए जानते हैं, आज के मौसम का हाल.

आज राजधानी दिल्ली में सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस होगी लेकिन दिन में तेज धूप के चलते गर्मी का एहसास भी होगा. मौसम विभाग के अनुसार, 23 अक्टूबर यानी आज से तापमान में कमी आने लगेगी, जिससे ठंड बढ़ेगी. आज मौसम साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 36 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है.

दिल्ली की हवा हुई ‘खराब’

अगर दिल्ली के AQI की बात करें तो राज्य का बुरा हाल हो रखा है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली की AQI ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गई है. सुबह 8:00 बजे के आसपास AQI 385 दर्ज किया गया है. आनंद विहार, कालकाजी, नेहरू प्लेस और अक्षरधाम मंदिर जैसे इलाकों में घना कोहरा छाया रहा,जिससे दूर का देखने में मुश्किल हो रही है.  गाजीपुर इलाका भी स्मॉग से प्रभावित रहा. CAQM की उप-समिति ने फैसला किया कि GRAP के चरण II के तहत सभी कार्रवाइयों को एनसीआर में लागू किया जाना चाहिए ताकि वायु गुणवत्ता में और गिरावट को रोका जा सके. राष्ट्रीय राजधानी में धुंध की एक पतली परत छाई हुई है, वायु गुणवत्ता लगातार खराब होती जा रही है

तूफान का खतरा

पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जो चक्रवाती तूफान में बदल सकता है. इसके 24 अक्टूबर की रात को पुरी और सागर द्वीपों के बीच ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों पर पहुंचने का अनुमान है. आज इन क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाएं चलने का अनुमान है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आज से 25 अक्टूबर के बीच दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

इन राज्यों में हो सकती है बारिश 

मंगलवार को पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने चक्रवाती तूफान दाना के खतरे को देखते हुए आदेश दिया कि 9 जिलों (पूर्वी मिदनापुर, पश्चिमी मिदनापुर, दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना, झारग्राम, बांकुरा, हुगली, हावड़ा और कोलकाता में 23 से 25 अक्टूबर, 2024 तक स्कूल और कॉलेज बंद बंद रहेंगे. इसके अतिरिक्त, इन जिलों में सभी इंटेग्रेटेड चाइल्ड डेवलपमेंट सर्विसेज (ICDS) केंद्र भी बंद रहेंगे.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *