अनियंत्रित ट्रेलर ने महिला को कुचला, दर्दनाक सड़क हादसे में मौत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

जे के मिश्र l बिलासपुर – जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में हाल ही में हुए दो दर्दनाक हादसों के बाद, रविवार को रतनपुर थाना क्षेत्र के खंडोबा बाबा मंदिर के पास एक और दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। एक महिला, जो सड़क किनारे बस का इंतजार कर रही थी, एक तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बस का इंतजार कर रही थी महिला, ट्रेलर बना मौत का कारण

 

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सिलदहा की रहने वाली अमर बाई अपने बेटे पंकज बिंझवार के साथ गुजरात जाने के लिए सुबह 8:30 बजे घर से निकली थीं। वे खंडोबा बाबा मंदिर के पास मेन रोड पर बस का इंतजार कर रहे थे, तभी रतनपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर (क्रमांक CG10AM0569) ने अपना नियंत्रण खो दिया। ट्रेलर ने पहले सड़क किनारे लगे बिजली के ट्रांसफार्मर को टक्कर मारी और फिर महिला को कुचल दिया। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

 

पुलिस ने आरोपी ट्रेलर चालक के खिलाफ किया मामला दर्ज

 

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। घटना के बाद पंकज बिंझवार की शिकायत पर पुलिस ने ट्रेलर के चालक के खिलाफ धारा 106(1)-BNS और 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

 

इस हादसे ने एक बार फिर जिले में सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों के खतरों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

June 2026
S M T W T F S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

Leave a Comment