बिलासपुर: प्रेम प्रसंग में प्रेमिका की हत्या, प्रेमी ने धारदार हथियार से किया हमला

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

जे के मिश्र / बिलासपुर – जिले के सरकंडा इलाके में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी। यह घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के चांटीडीह इलाके की है, जहां युवक ने अपनी प्रेमिका के गले पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी जान ले ली।

मिली जानकारी के अनुसार, सागर साहू और प्रियंका देवांगन के बीच पिछले एक महीने से बातचीत बंद थी, जिससे सागर काफी नाराज था। शुक्रवार की सुबह, सागर अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर कुंदरू पारा चांटीडीह पहुंचा। वहां, दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई, जो जल्द ही विवाद में बदल गई। गुस्से में आकर सागर ने धारदार हथियार से प्रियंका के गले पर वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी सागर साहू को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग के कारण हत्या की बात सामने आई है।

वहीं, पुलिस अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *