
आरंग। मंगलवार को रात्रि 7 बजे के आसपास आरंग राजिम रोड में दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत होने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसमें एक की हालत नाजुक बताया जा रहा है।घटना भिलाई और ओडका के बीच की है।
गत रात्रि में चरौदा का युवक अभिषेक नारंग चरौदा की ओर से आरंग आ रहा था।वहीं ग्राम भिलाई निवासी शेखर कुर्रे आरंग से वापस अपने घर भिलाई जा रहा था।तभी इस सड़क पर हुए बड़े बड़े गड्ढे को बचाने के चक्कर में यह दुर्घटना हो गया।
इस सड़क के मरम्मत के लिए जिला पंचायत सदस्य रानी पटेल, आस-पास के ग्रामीण व सामाजिक संगठन पीपला वेलफेयर फाउंडेशन पी डब्लू डी विभाग का ध्यानाकर्षण करा चुके हैं।
वहीं किसान नेता पारसनाथ साहू, अधिवक्ता मधुसूदन साहू ने अनुविभागीय अधिकारी को अवगत कराते हुए इस सड़क की मरम्मत के लिए त्वरित कार्यवाही की मांग किए। जिसपर एसडीएम पुष्पेंद्र शर्मा ने संबंधित विभाग को निर्देश दिए। जिस पर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा 15 अक्टूबर तक इस रोड का मरम्मत प्रारंभ करने का आश्वासन दिया गया।
मरम्मत का काम तो चालू नहीं हुआ पर कई दुर्घटनाएं यहां हो चुके है। वहीं समाजसेवी पारसनाथ साहू का कहना है सरकार नागरिक सुविधाओं के नाम पर सभी वाहनों से वाहन खरीदते समय ही भारी भरकम टैक्स ले लेते हैं। साथ ही पेट्रोल डीजल में भी भारी टैक्स ले रहे हैं।
किंतु नागरिक सुविधाओं के नाम पर लोगों को दुर्घटना के माध्यम से मौत परोस रहें है। सड़कें नागरिको का खून पी रहा है और सरकार सड़को के मरम्मत कराने के बजाय टाल मटोल कर तमाशा देख रहे है।
वहीं समाजसेवी पारसनाथ साहू ने इस दुर्घटना में घायलों के इलाज का खर्च शासन प्रशासन को वहन करने की मांग किए हैं। साथ ही शीघ्र ही रोड में हुए बड़े बड़े गढ्ढे की मरम्मत कराने की मांग किए हैं जिससे कि दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
संकलनकर्ता रोशन चंद्राकर
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8204684
Total views : 8243777