डबल मर्डर मामले मे जनता उतरी सड़क पर आरोपी के घर को किया आग के हवाले..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

ए.पी.दास  : सूरजपुर :-  कोतवाली में पदस्थ प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी व बेटी की हत्या मामले में सूरजपुर नगर की जनता सडक़ पर उतर आई है। गुस्साए लोगों ने नगर बंद का ऐलान कर दिया है। घटना से आक्रोशित भीड़  ने दोपहर सवा 12 :00 बजे आरोपी कुलदीप साहू के घर में आग लगा दी। सूचना मिलते ही फायरब्रिगेड की टीम मौके पर आग बुझाने पहुंची, लेकिन भीड़ ने उसे रोक दिया।

डबल मर्डर से आक्रोशित जनता द्वारा आरोपी कुलदीप साहू का घर फूंके जाने की खबर पर सूरजपुर एसडीएम मौके पर पहुंचे। उन्होंने भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया तथा आरोपी के घर में लगी आग बुझाने देने को कहा।

इससे गुस्साए लोगों ने एसडीएम पर ही हमला  कर दिया। उन्होंने एसडीएम की पिटाई शुरु कर दी। इस दौरान किसी तरह जान बचाकर एसडीएम भागते हुए थाने पहुंचे।

गौरतलब है कि सूरजपुर कोतवाली में पदस्थ प्रधान आरक्षक तालिब शेख नगर के रिंग रोड महगवां स्थित किराए के मकान में प्रथम मंजिल पर पत्नी मेहू फैज 38 वर्ष व 12 वर्षीय बेटी आलिया शेख के साथ रहते हैं। रविवार की रात वे ड्यूटी पर थे। रात को वे जब घर पहुंचे तो पत्नी व बेटी गायब थे, घर में चारों ओर खून के छींटे  बिखरे हुए थे।
किसी अनहोनी की आशंका पर तत्काल उन्होंने अपने आला अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद पत्नी व बेटी की खोजबीन शुरु की गई। प्रधान आरक्षक की पत्नी व बेटी का रातभर पता नहीं चला।

सोमवार की सुबह दोनों का शव सूरजपुर नगर से करीब 4 किमी दूर ग्राम पीढ़ा स्थित खेत के नालीनूमा गड्ढे में पड़ा मिला। पत्नी का शव सडक़ के इस किनारे गड्ढे में जबकि बेटी का शव सडक़ के दूसरी ओर गड्ढे में अर्धनग्न अवस्था में मिला।

बताया जा रहा है कि  कुलदीप साहू ने प्रधान आरक्षक की पत्नी व बेटी की हत्या की है। बताया जा रहा है कि आरक्षक घनश्याम सोनवानी के ऊपर खौलता हुआ तेल उड़लने के बाद शुरु हुए विवाद के बाद तालिब शेख समेत अन्य पुलिसकर्मी उसकी खोजबीन में लगे थे।

तालिब शेख ने उसे पकडऩे की कोशिश भी की थी। इस विवाद के बाद बदमाश कुलदीप साहू रात में ही प्रधान आरक्षक तालिब शेख के किराए के मकान में ग्राम महगवां पहुंचा और प्रथम मंजिल पर स्थित घर का दरवाजा तोडक़र घुसा। यहां उसने चाकू व तलवार ने पत्नी व बेटी की नृशंस हत्या  कर दी और दोनों की लाश अपनी चारपहिया गाड़ी में डालकर शव को ग्राम पीढ़ा में फेंक दिया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

February 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728

Leave a Comment