आरंगः ग्राम भिलाई में विजयदशमी के अवसर पर पथ संचलन का आयोजन किया। जिसमें 36 स्वयं सेवकों ने भाग लिया। संचलन गीत के साथ पूरे ग्राम में संचलन किया गया। कार्यक्रम के दौरान शस्त्र पूजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि तुलस राम साहू, अध्यक्षता तेजराम जलक्षत्री शामिल हुए। तुलस राम ने अपने उदबोधन में राष्ट्र भाषा का महत्त्व बताकर आरएसएस द्वारा किये जाने वाले देश हित के कार्यों की सराहना करते हुए देश भक्तों के बलिदानों के बारे में बताया। तेजराम ने अपने उदबोधन में विजयदशमी के महत्व को बताते हुए संघ द्वारा मनाये जाने वाले 6 मुख्य पर्व व लोकमाता अहिल्या बाई होलकर जी की जीवनी के विषय में विस्तार से बताया। इस अवसर पर बृजेश सोनी, संतोष सोनी, नगर कार्यवाह मुरारी लोधी, विस्तारक ओकेश नवरंगे और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Author: Deepak Mittal









Total Users : 8202419
Total views : 8240874