Aaj Ka Panchang: आज 13 अक्टूबर पापांकुशा एकादशी का मुहूर्त, राहुकाल और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जानें

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Aaj Ka Panchang: आज 13 अक्टूबर 2024 को पापांकुशा एकादशी (Papankusha ekadashi) है. इस दिन श्रीहरि की पूजा करने वालों को मोक्ष की प्राप्ति होती है, साथ ही यमराज की यातनाएं नहीं सेहनी पड़ती. कहते हैं कि पापांकुशा एकादशी पर विष्णु जी को पंचामृत का भोग लगाएं, साथ ही तुलसी की पूजा करें.

शाम को तुलसी के पास दीपक लगाकर 11 बार परिक्रमा करें. कहते हैं इसके पुण्य प्रभाव से भक्त का मन शांत रहता है और आत्मिक शांति मिलती है.

पापांकुशा एकादशी के दिन भगवान विष्णु के आगे घी का दीपक लें. उसके बाद पूर्व दिशा में मुख करके भगवद गीता के 11वें अध्याय का पाठ करें. इससे रुका हुआ धन भी वापस मिल जाता है. आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (Shubh muhurat 13 October 2024), राहुकाल (Aaj Ka Rahu kaal), शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi).

आज का पंचांग, 13 अक्टूबर 2024 (Calendar 13 October 2024)

तिथि एकादशी (13 अक्टूबर 2024, सुबह 09.08 -14 अक्टूबर 2024, सुबह 06.14 )
पक्ष शुक्ल
वार रविवार
नक्षत्र धनिष्ठा
योग शूल, रवि योग
राहुकाल शाम 04,27 – शाम 05.53
सूर्योदय सुबह 06.21 – शाम 05.53
चंद्रोदय
दोपहर 3.20 – प्रात: 2.33, 14 अक्टूबर
दिशा शूल
पश्चिम
चंद्र राशि
मकर
सूर्य राशि कन्या

शुभ मुहूर्त, 13 अक्टूबर 2024 (Shubh Muhurat)

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04.37 – सुबह 05.26
अभिजित मुहूर्त सुबह 11.45 – दोपहर 12.31
गोधूलि मुहूर्त शाम 06.07 – शाम 06.31
विजय मुहूर्त दोपहर 02.17 – दोपहर 03.06
अमृत काल मुहूर्त
शाम 05.09 – शाम 06.39
निशिता काल मुहूर्त रात 11.44 – प्रात: 12.33, 13 अक्टूबर

13 अक्टूबर 2024 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka ashubh Muhurat)

  • यमगण्ड – दोपहर 12.07 – दोपहर 01.34
  • गुलिक काल – दोपहर 03.00 – शाम 04.27
  • भद्रा काल – रात 07.59 – सुबह 06.21, 14 अक्टूबर
  • पंचक काल – दोपहर 03.44 – सुबह 06.21, 14 अक्टूबर

आज का उपाय

नौकरी नहीं मिल रही या कारोबार में तरक्की रुक गई है तो ऐसे में एकादशी के दिन भगवान विष्णु को खीर का भोग लागएं और तुलसी दल जरुर डालें. मान्यता है कि इससे तमाम संकट दूर होता है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *