छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर: 40 हजार तक की सैलरी, आवेदन की अंतिम तिथि जल्द

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

जे के मिश्र / छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी है। यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। हाल ही में जिला पंचायत छत्तीसगढ़ ने लेखपाल, ब्लॉक समन्वयक (विकासखंड समन्वयक), तकनीकी सहायक और डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है।

इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए 10 अक्टूबर 2024 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 24 सितंबर 2024 से शुरू हो चुकी है और आवेदन पत्र केवल ऑफलाइन मोड में भरे जा रहे हैं। ध्यान दें कि निर्धारित अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

पदों का विवरण
इस भर्ती में जिला पंचायत के तहत लेखपाल, विकासखंड समन्वयक, तकनीकी सहायक और डाटा एंट्री ऑपरेटर जैसे पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अंतर्गत:

लेखपाल – 01 पद
विकासखंड समन्वयक (ब्लॉक कोऑर्डिनेटर) – 02 पद
तकनीकी सहायक – 02 पद
डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) – 02 पद
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता, हायर सेकेंड्री के अंकों, शासकीय कार्य के अनुभव, कंप्यूटर प्रैक्टिकल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार वेतनमान दिया जाएगा:

लेखपाल – लेवल-6 के अनुसार ₹23,350/- प्रतिमाह
विकासखंड समन्वयक – लेवल-10 के अनुसार ₹39,875/- प्रतिमाह
तकनीकी सहायक – लेवल-9 के अनुसार ₹35,165/- प्रतिमाह
डाटा एंट्री ऑपरेटर – लेवल-6 के अनुसार ₹23,350/- प्रतिमाह
आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2024 के आधार पर की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता
लेखपाल पद के लिए उम्मीदवार के पास बी.कॉम या एम.कॉम की डिग्री होनी चाहिए, जिसमें न्यूनतम 55% अंक प्राप्त हुए हों। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 50% निर्धारित है।

विकासखंड समन्वयक और तकनीकी सहायक पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास होना आवश्यक है, साथ ही बी.ई., बी.टेक., या इंजीनियरिंग के किसी भी शाखा में डिप्लोमा धारक उम्मीदवार जिन्होंने कम से कम 60% अंक प्राप्त किए हों, वे पात्र माने जाएंगे।

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक भर्ती नोटिफिकेशन की जांच करने की सलाह दी जाती है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *