मुंबई : चेंबूर के एक घर में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मुंबई के चेंबूर इलाके में सुबह-सुबह एक घर में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई।  मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। घर में इलेक्ट्रिक वायरिंग में आग लगने से आग तेजी से फैल गई, जिससे परिवार के लोगों को निकलने का भी मौका नहीं मिल सका। जिस मकान में आग लगी उसके नीचे दुकान है। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। हालांकि, जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक काफी देर हो चुकी थी।

इस घटना में परिवार के सात सदस्य आग में बुरी तरह झुलस गए। आनन-फानन में उन्हें राजवाड़ी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आग लगने से घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की एक और घटना शनिवार देर रात मुंबई के शिवरी इलाके में हुई। यहां भारत इंडस्ट्रियल एस्टेट में एक केमिकल कंपनी में आग लगने से हड़कंप मच गया।आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

इमारत में लगी भीषण आग

मुंबई के चेंबूर में रविवार सुबह एक दो मंजिला इमारत में आग लग गई। जिस इमारत में आग लगी, उसके ग्राउंड फ्लोर पर एक दुकान थी, जबकि ऊपरी मंजिल पर परिवार रहता था। फायर ऑफिसर के मुताबिक उन्हें आग लगने की जानकारी सुबह 5.20 बजे मिली। मौके पर आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां भेजी गईं।  उन्होंने बताया कि आग इमारत के भूतल पर स्थित दुकान में लगी और ऊपरी मंजिल तक फैल गयी. ऊपर सो रहा परिवार आग की लपटों में घिर गया।

काफी मशक्कत के बाज आग पर काबू पाया गया। घर में फंसे परिवार को बाहर निकाला गया। आग की लपटों में  परिवार को सभी सदस्य बुरी तरह झुलस गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए राजवाड़ी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने परिवार के सात सदस्यों को मृत घोषित कर दिया। मरने वालों में गीतादेवी गुप्ता (60 वर्ष), अनीता गुप्ता (39 वर्ष), प्रेम गुप्ता (30 वर्ष), मंजू प्रेम गुप्ता (30 वर्ष), विधि गुप्ता (15 वर्ष), नरेंद्र गुप्ता (10 वर्ष) और प्रेसी गुप्ता ( 6 साल)।  पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *