रात भर खेल.. सुबह सेल.. अवैध तेल..पड़ी दबिश चलो जेल…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली : सरगांव- पुलिस अधीक्षक मुंगेली  भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा नवरात्रि एवं दशहरा पर्व मे लोकशांति कायम रखते हुये असमाजिक तत्वो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के आवश्यक निर्देश सर्व थाना व चौकी प्रभारियों को दिये गये थे ।

जिसके परिपालन मे थाना सरगांव पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की थाना क्षेत्र के महाबीर ढाबा एवं वर्मा ढाबा में अवैध रूप से डीजल का भण्डारण  किया जाता है सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली पंकज पटेल रापुसे. व अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सरगांव  डी. के. सिंह रापुसे. के कुशल मार्गदर्शन पर टीम गठित कर दिनाँक 04.10.2024 को दबिश देकर गवाहो के समक्ष विधिवत कार्यवाही के दौरान महावीर ढाबा हाइवे रोड सरगांव में आरोपी ईश्वर गुप्ता पिता राजकुमार गुप्ता उम्र 23 साल साकिन भरारी थाना कोटा जिला बिलासपुर के अवैध अधिपत्य से भंडारण ज्वलनशील पदार्थ 100 लीटर डीजल कीमती 9,300 रूपये एव वर्मा ढाबा हाइवे रोड मोहभटठा मे आरोपी शिवप्रसाद वर्मा पिता छेदीलाल वर्मा उम्र 40 साल साकिन रगंहापारा वार्ड नं 03 मोहभटठा थाना सरगांव जिला मुंगेली के अवैध अधिपत्य से भंडारण ज्वलनशील पदार्थ 155 लीटर डीजल कीमती 14415 रूपये कुल जुमला भंडारण ज्वलनशील पदार्थ 255 लीटर कुल कीमत 23715 रूपये की संपत्ति को गवाहों के समक्ष वजह सबूत में जप्त कर आरोपीयो के विरूद्ध धारा 287 बीएनएस. के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया है।

संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक संतोष शर्मा ,सउनि अजय चौरसिया ,आर. 159 राहुल यादव, आर. 437 गोविंद शर्मा आर.200 उमेश सोनवानी, आर. 123 रामू निषाद उपस्थित रहे।


ज्ञात हो कि हाइवे स्थित ये ढाबा चालक ढाबा की आड़ में रात भर डीजल और पेट्रोल के अवैध भण्डारण पश्चात सुबह उसे खपाने का काम करते हैं ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *