रास गरबा उत्सव में शामिल हुए विधायक साहू..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

(विनय सिंह) : बेमेतरा: बेमेतरा जिला मुख्यालय स्थित कोबीया मैदान में मित्र मण्डल समिति द्वारा आयोजित नवरात्रि महापर्व के अवसर पर भव्य रास गरबा उत्सव का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का यह तीसरा वर्ष है। गुरुवार, 3 अक्टूबर को रास गरबा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक दीपेश साहू उपस्थित रहे।

विधायक साहू ने देवी माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना कर रास गरबा उत्सव का शुभारंभ किया और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन के लिए प्रार्थना की। उन्होंने आयोजन टीम को भव्य रास गरबा उत्सव 2024 के सफल आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

विधायक साहू ने कहा कि नौ दिनों तक चलने वाले इस गरबा उत्सव में क्षेत्र के श्रद्धालु भक्तिपूर्ण गीतों पर झूमकर अपनी भक्ति और श्रद्धा प्रकट करेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पूरे शहर को एकजुट करना और धार्मिक-सांस्कृतिक संवर्धन करना है।

आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के निवासी भी इस आयोजन में पूरे परिवार सहित शामिल होकर भक्ति के इस माहौल का आनंद लेते हैं।

साहू ने आगे कहा कि नवरात्रि का पर्व पूरे भारतवर्ष में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है, और उन्होंने इस वर्ष भी नगरवासियों से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से इसे मनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि रास गरबा गुजरात की संस्कृति का हिस्सा है, लेकिन इस आयोजन से छत्तीसगढ़ की संस्कृति के साथ-साथ अन्य राज्यों की संस्कृति को भी संजोए रखने का काम किया जा रहा है, जो सराहनीय है।

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष राजू देवांगन, रेवा राम निषाद, बंटी चाचा, नरेश साहू, शिव साहू, गिरीश गबेल, निखील साहू, दीनानाथ साहू, आशीष साहू और आयोजन समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment