उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। कटका गांव के पास वाराणसी-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। ट्रक की ट्रैक्टर नाले में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार 10 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। हादसा गुरुवार रात एक बजे के करीब हुआ।

जानकारी के अनुसार, भदोही से मजदूर छत की ढलाई कर ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर वाराणसी के रामसिंहपुर मिर्जामुराद अपने घर जा रहे थे, इसी दौरान ये हादसा हो गया। हादसे में जान गंवाने वाले सभी मजदूर वाराणसी के रहने वाले हैं। मृतकों में भानू प्रताप, विकास कुमार, अनिल कुमार, सूरज कुमार, सनोहर, राकेश कुमार , प्रेम कुमार, राहुल कुमार , नितिन कुमार और रोशन कुमार का नाम शामिल हैं। वहीं, घायलों में आकाश कुमार, जमुनी और अजय सरोज शामिल हैं।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8225000
Total views : 8269308