पांच हाथियों के झुंड ने खलिहान में जमकर मचाया उत्पात….

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

देवेंद्र उबेजा लोरमी ब्लॉक प्रमुख/निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

लोरमी -लोरमी भारतपुर के चार किसानों के फसलों को चौपट कर पके धान को चट कर दिए वही ग्रामीणों के खदेड़ने पर जंगल अंदर चले गए।


मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भारतपुर के जंगल से सटे खेत मे मंगलवार की रात लगभग 2 बजे पांच जंगली हाथियों के झुंड चार किसानो के खलिहान में घुसकर धान की खड़ी फसल को चौपट कर जमकर लुफ्त उठाये।

इधर खेतो की रखवाली कर रहे हाथियों के चिंघाड़ से किसान ने ग्रामीणों के साथ आवजाकर जंगलों की ओर खदेड़ा गया।

इस दौरान हाथियों ने धान के फसलों को आहार तो बनाया ही उसके अलावा फसलों को रौंदकर नुकसान भी किया है।
गौरतलब है, की सोमवार को पांचों हाथियों का लोकेशन एटीआर के छपरवा रेंज में देखा गया, मंगलवार रात होते ही लगभग 35 किलोमीटर का सफर तय कर वापिस भारतपुर क्षेत्र में पहुँच गये।

एक पखवाड़ा पूर्व भारतपुर एवं चेचानडीह क्षेत्र के ऊपरी क्षेत्र जंगलों में विचरण कर रात होते ही लगातार फसलों को आहार बनाने पहुँच जाते थे। विगत दिनों जब हाथी चेचन्डीह में रात के बजाय दिन में पहुँच गया, तो किसानों ने वनविभाग के साथ मिलकर जंगलों में खदेड़ने का कार्य किया।

अब फिर से इसी क्षेत्र उनकी मौजूदगी किसानो को डरा रही है।विभाग ने बताया कि पांच हाथीयो का दल वनक्षेत परिसर भारतपुर, हाथी की कुल संख्या 05 (रास हाथी विचरण आरएफ 557,56 विचरण करते हुए दुशफुटिया होते हुए पीकरी पानी 555 आरएफ एटीआर वनक्षेत्र में चला गया। इस दौरान हाथियों ने चार किसानो के फसल को नुकसान किया।

वनक्षेत्राधिकारी क्रिस्टोफर कुजूर ने बताया कि वन्यप्राणियों का बदलते व्यवहार चिंता का विषय है। हाथियों ने चार किसानों के फसलों को नुकसान किया है। प्रकरण तैयार कर मुवायजा प्रदान किया जायेगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *