CG News : गंगरेल डेम में जल-जगार महोत्सव का आयोजन, पार्किंग व्यवस्था और रूट चार्ट हुआ जारी…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। छत्तीसगढ़ के धमतरी स्थित पंडित रविशंकर जलाशय गंगरेल बांध में 5 और 6 अक्टूबर को जल जगार महोत्सव आयोजित किया जाएगा। जिसके चलते जल जगार महोत्सव में आने वाले प्रतिभागी, दर्शक, VVIP, VIP के लिए रूट चार्ट बनाया गया है। इसके तहत जल जगार महोत्सव में पहुंचने वाले अंबेडकर चौक धमतरी-रूद्री चौक-पहलवान चौक-मरादेव-गंगरेल बस्ती होते हुए जल जगार महोत्सव में पहुंचेंगे। कार्यक्रम समाप्ति के बाद उसी मार्ग से गंतव्य की ओर जायेंगे।

बता दें कि, पार्किंग व्यवस्था 4 स्थानों पर की गई है। जल जगार महोत्सव में शामिल होने वाले प्रतिभागी एवं दर्शकों के लिए पार्किंग-1 डब्ल्यू.आर.डी.वर्कशॉप के पास गंगरेल कॉलोनी जाने के मार्ग में स्थित मैदान पर पार्किंग व्यवस्था की गई है। इसमें दोपाहिया वाहन 500, कार, पिकप, ट्रैक्टर्स 100 एवं बस/मिनीबस 20 वाहनें पार्किंग की जा सकती है। दूसरा पार्किंग पुलिस ट्रेनिंग सेंटर को बनाया गया है, जिसमें कार, पिकप, ट्रैक्टर्स 200, बस, मिनीबस 100 वाहनों की पार्किंग की जा सकती है। तीसरा पार्किंग अंगारमोती माता मंदिर पार्किंग में व्हीआईपी के लिए पार्किंग बनाया गया है, जिसमें दोपहिया वाहन 1800, कार, पिकप, ट्रेक्टर्स 780, बस, मिनीबस 20 वाहनों की पार्किंग किया जा सकता है। साथ ही वाटर स्पोर्ट्स जाने मार्ग बेरियर के पास 50 वाहनों की पार्किंग व्यवस्था की गई है। पार्किंग 4 मानव वन एडवेंचर कैंम्प (ऑक्सीजोन) पार्किंग वाटर स्पोर्ट जाने के प्रवेश द्वार के बेरियर के बांये तरफ व्हीव्हीआईपी के लिए पार्किंग बनाया गया है, जिसमें 50 वाहन पार्किंग किया जा सकता है।

इसके अलावा गंगरेल घूमने आने वाले पर्यटकों एवं अंगारमोती माता दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रूट एवं पार्किंग व्यवस्था के तहत भी रूट चार्ट बनाया गया है, जिसमे रायपुर, दुर्ग, धमतरी से आने वाले पर्यटक एवं अंगारमोती माता दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुगण अंबेडकर चौक-रूद्री चौक-पहलवान चौक- बेन्द्रानवागांव-डांगीमाचा-मानव वन ऑक्सीजोन होते हुए गंगरेल पहुंचेंगे।

इसी प्रकार कांकेर, बालोद की ओर से आने वाले पर्यटक एवं अंगारमोती माता दर्शन करने आने वाले श्रद्धालु गुरूर-भटगांव-सोरम-डांगीमाचा होते हुए गंगरेल पहुंचेंगे। वहीं सभी पर्यटक एवं श्रद्धालू वापस डांगीमाचा होकर सोरम-गोकुलपुर-अंबेडकर चौक से अपने-अपने गंतव्य की ओर जायेंगे। गंगरेल घूमने आने वाले पर्यटक एवं अंगारमोती माता दर्शन करने वाले श्रद्धालु के लिए मानव वन एडवेंचर कैंम्प (ऑक्सीजोन) पार्किंग बनाई गई है, जिसमें दोपहिया वाहन एक हजार, कार, पीकप, ट्रैक्टर्स 200 और बस, मिनीबस 100 वाहनों की पार्किंग की जा सकती है।

देखिए रूट चार्ट :-

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *