(जे के मिश्र )बिलासपुर – आज संभागायुक्त महादेव कावरे ने अचानक बिल्हा स्थित एसडीएम, तहसील और जनपद कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए उन्हें नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों को कर्मचारियों के लिए नाम-पट्टिका लगाने का भी आदेश दिया ताकि उनकी पहचान सुनिश्चित हो सके। इसके अलावा फाइलों को सुव्यवस्थित रखने और नागरिकों के साथ सही व्यवहार बनाए रखने की हिदायत भी दी।

संभागायुक्त ने भूमि अधिग्रहण के लंबित मुआवजे के 4.5 करोड़ रुपये की राशि का जल्द वितरण करने के निर्देश दिए। साथ ही राजस्व मामलों के तेजी से निपटान की जरूरत पर जो एबर दिया। इस निरीक्षण के दौरान एसडीएम बजरंग वर्मा भी उपस्थित रहे।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8240083
Total views : 8288413