Farmers Protest: किसानों का तीन जगह रेल रोको प्रदर्शन आज, बढ़ेगी यात्रियों की समस्या, कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जालंधर। पहले ही रेल गाड़ियाों के घंटों देरी से स्टेशन पर पहुंचने से यात्री परेशान हैं। वहीं अब उन्हें दोहरी मार झेलनी पड़ेगी। जालंधर कैंट स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते ब्लाक लिया हुआ है, जिस वजह से कई रेल गाड़ियों को रद और डायवर्ट, शार्ट टर्मिनेट करके चलाया जा रहा है। इनमें शताब्दी और शान ए पंजाब भी शामिल हैं।

यात्रियों की यह परेशानी अभी खत्म हुई नहीं थी कि अब किसानों ने वीरवार को रोल रोको प्रदर्शन की घोषणा कर दी है। किसानों की तरफ से फिल्लौर, लोहियां खास और जालंधर कैंट स्टेशन तीन रूटों पर रेल रोक कर प्रदर्शन किया जाएगा। जालंधर कैंट में निर्माण कार्यों के चलते इन्हीं रूटों से डायवर्ट करके रेल गाड़ियों को चलाया जा रहा था, जिससे अब समस्या ज्यादा गहरा सकती है।

पहले से ये ट्रेनें चल रहीं देरी से
बुधवार को देरी से आने वाली रेल गाड़ियों की बात करें तो आम्रपाली एक्सप्रेस 15707 पांच घंटे, अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस 14617, दुर्गियाना एक्सप्रेस 12357 चार घंटे, मालवा एक्सप्रेस 12919 पौने चार घंटे, अमृतसर वंदे भारत एक्सप्रेस 22487, अमृतसर एक्सप्रेस 14631 डेढ़ घंटा, सरयु यमना एक्सप्रेस 14649 सवा एक घंटा देरी से पहुंची।

अमृतसर एक्सप्रेस 11057, पठानकोट एक्सप्रेस 22429, शालीमार 14661 एक घंटा, पश्चिम एक्सप्रेस 12925, उधमपुर एक्सप्रेस 22431 पौना घंटा देरी से पहुंची। वहीं स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस 12029, शान ए पंजाब एक्सप्रेस 12497, लुधियाना छेहर्टा एमईएमयू 04591, अमृतसर एक्सप्रेस 14506 सहित अन्य रेल गाड़ियां नौ अक्टूबर तक रद रहेंगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *