Train Cancelled : अक्टूबर की शुरुआत में इन ट्रेनों पर ब्रेक, सफर से पहले जरूर चेक करें लिस्ट

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। भारत में हर दिन लाखों यात्री ट्रेन से यात्रा करते हैं, जिसके लिए रेलवे हज़ारों ट्रेनें चलाता है। आम तौर पर, जब लोगों को लंबी दूरी की यात्रा करनी होती है, तो वे हवाई जहाज़ की बजाय ट्रेन से यात्रा करना पसंद करते हैं। यह प्राथमिकता ट्रेन यात्रा से जुड़ी सुविधा और आराम के साथ-साथ अपेक्षाकृत कम लागत के कारण है। हालाँकि, हाल के दिनों में यात्रियों को बढ़ती कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे नियमित रूप से विभिन्न मार्गों पर ट्रेनों को रद्द कर रहा है, जिससे यात्रियों को काफी असुविधा हो रही है। अकेले अक्टूबर में, रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कर दीं।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर रेल मंडल में नई लाइन जोड़ने का काम चल रहा है। इसके चलते कई ट्रेनें रद्द की गई हैं, तो कई के रूट में बदलाव किया गया है। अगर आप आने वाले दिनों में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले ही रद्द ट्रेनों की सूची देख लेना उचित रहेगा।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

30 सितंबर से 10 अक्टूबर, 2024 तक बिलासपुर से चलने वाली 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी।

01 अक्टूबर से 11 अक्टूबर, 2024 तक इंदौर से चलने वाली 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी।

30 सितंबर से 9 अक्टूबर, 2024 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर–भोपाल एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी।

02 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2024 तक भोपाल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी।

02 अक्टूबर से 10 अक्टूबर, 2024 तक जबलपुर से चलने वाली 11265 जबलपुर-अम्बिकापुर एक्सप्रेस कैंसिल कर दी गई है।

03 अक्टूबर से 11 अक्टूबर, 2024 तक अम्बिकापुर से चलने वाली 11266 अम्बिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस को निरस्त किया गया है।

01 अक्टूबर से 09 अक्टूबर, 2024 तक बिलासपुर से चलने वाली 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस को कैंसिल किया गया है।

02 अक्टूबर से 10 अक्टूबर, 2024 तक रीवा से चलने वाली 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी।

04, 07 व 09 अक्टूबर, 2024 को रीवा से चलने वाली 11751 रीवा-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन को कैंसिल कर दिया गया है।

05, 08 और 10 अक्टूबर, 2024 को चिरमिरी से चलने वाली 11752 चिरमिरी-रीवा पैसेंजर स्पेशल कैंसिल रहेगी।

03, 07 और 10 अक्टूबर, 2024 को लखनऊ से चलने वाली 12535 लखनऊ-रायपुर गरीब रथ एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी।

04, 08 व 11 अक्टूबर, 2024 को रायपुर से चलने वाली 12536 रायपुर-लखनऊ गरीब रथ एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी।

04 और 08 अक्टूबर, 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22867 दुर्ग-निजामुद्दीन एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी।

05 व 09 अक्टूबर, 2024 को निजामुद्दीन से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22868 निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी।

06 और 08 अक्टूबर, 2024 को दुर्ग से चलने वाली 18203 दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस को कैंसिल कर दिया गया है।

07 और 09 अक्टूबर, 2024 को कानपुर से चलने वाली 18204 कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी।

06 अक्टूबर, 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस को कैंसिल कर दिया गया है।

07 अक्टूबर, 2024 को अजमेर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18214 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी।

03 अक्टूबर, 2024 को दुर्ग से चलने वाली 18205 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस को कैंसिल कर दिया गया है।

05 अक्टूबर, 2024 को नौतनवा से चलने वाली 18206 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी।

03 से 11 अक्टूबर, 2024 तक चिरमिरी से चलने वाली 08269 चिरमिरी-चंदिया रोड पैसेंजर स्पेशल कैंसिल रहेगी।

03 से 11 अक्टूबर, 2024 तक चंदिया रोड से चलने वाली 08270 चंदिया रोड-चिरमिरी-पैसेंजर स्पेशल कैंसिल रहेगी।

05, 08 और 10 अक्टूबर, 2024 को चिरमिरी से चलने वाली 05755 चिरमिरी-अनुपपुर पैसेंजर स्पेशल कैंसिल रहेगी।

05, 08 व 10 अक्टूबर, 2024 को अनुनपुर से चलने वाली 05756 अनुपपुर-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन कैंसिल रहेगी।

02 अक्टूबर से 10 अक्टूबर, 2024 तक कटनी से चलने वाली 06617 कटनी-चिरमिरी मेमू स्पेशल को कैंसिल कर दिया गया है।

03 अक्टूबर से 11 अक्टूबर, 2024 तक चिरमिरी से चलने वाली 06618 चिरमिरी-कटनी मेमू स्पेशल ट्रेन को कैंसिल किया गया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *