केंद्रीय GST की बड़ी कार्रवाई : डेढ़ माह में 4,500 व्यापारियों को नोटिस, 15 तक चलेगा अभियान, फर्जी फर्मों से नौ माह में वसूले 500 करोड़ रुपये

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। केंद्रीय जीएसटी ने फर्जी फर्मों पर कार्रवाई करते हुए बीते नौ महीने में 500 करोड़ की वसूली की है। इनमें से लगभग 155 से 160 करोड़ की टैक्स चोरी बीते 45 दिनों में ही पकड़ी गई है। वर्ष 2023 में विभाग ने 400 करोड़ की वसूली की थी। केंद्रीय जीएसटी इन दिनों फर्जी फर्मों व नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों की भी जांच कर रहा है।

वहीं 16 अगस्त से चल रहे इस अभियान के तहत अब तक प्रदेश में 4,500 से ज्यादा व्यापारियों को विभाग ने नोटिस दिए गए हैं। साथ ही 13,500 से ज्यादा कारोबारियों की फाइलें खंगाली जा रही है। केंद्रीय जीएसटी का यह अभियान 15 अक्टूबर तक चलेगा। जीएसटी के अधिकारियों के अनुसार नोटिस उन्हें भेजा गया है, जिनके द्वारा लंबे समय से कम टैक्स जमा करने की बात सामने आ रही थी। विभाग इन कारोबारियों से जमा किए गए टैक्स का हिसाब मांग रहा है।

दिल्ली स्थित GST मुख्यालय से विभाग को जीएसटी जमा करने, कारोबार को नुकसान में चलना दिखाकर कम टैक्स देने, कागजों में फर्जी फर्म चलाने वाले कारोबारियों की सूची भेजी गई है। इस सूची के आधार पर ही कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि वर्ष 2017 से अब तक फर्जी फर्म चलाने वाले 19 आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पिछले वर्ष भी चला था अभियान

बता दें कि, वर्ष 2023 में भी मई से जुलाई तक जीएसटी चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया था। विभाग ने बिना जीएसटी दिए सामान का परिवहन करने के 200 से ज्यादा प्रकरण दर्ज कर 80 लाख रुपये जुर्माना भी वसूला था।

कच्चे में लेन-देन की शिकायत ज्यादा

अधिकारियों के अनुसार, त्योहारी सीजन में टैक्स की हेराफेरी के साथ ही कारोबारी कच्चे में लेन-देन करते हैं। इसके चलते फार्मों पर नजर रखने के लिए स्पेशल टीम भी बनाई गई है। टीम संस्थानों पर कड़ी नजर रखने के साथ जांच कर रही है।

अधिकारियों पर भी नजर

पिछले दिनों केंद्रीय जीएसटी के दो अधिकारियों के खिलाफ अवैध वसूली की शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर दोनों को निलंबित कर दिया गया। यह मामला सामने आने के बाद विभाग सावधानी बरत रहा है। विभाग के अधिकारियों पर भी नजर हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *