Weather News : इधर बारिश थमीं उधर बढ़ने लगा प्रदूषण, जानिए कैसा रहेगा मौसम

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दिल्ली में आसमान की साफ़ी और तेज धूप के चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई. अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इस दौरान हवा में नमी का स्तर 92 से गिरकर 41 प्रतिशत तक पहुंच गया.

मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को भी आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी. अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 36 और 26 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है.

दिल्ली का ऐसा रहेगा हाल

3 अक्टूबर से देशभर में शारदीय नवरात्रि का आगाज हो रहा है. इस बीच, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के मौसम की स्थिति के बारे में नई जानकारी आई है. मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली-यूपी में उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा. हालांकि, कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना भी जताई गई है.

मौसम विभाग के अनुसार, 3 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक कई राज्यों में बारिश का अनुमान है। मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और असम में बारिश की संभावनाएं हैं. झारखंड, बिहार और मध्य प्रदेश में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. 4 अक्टूबर को बिहार, मध्य प्रदेश, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश, नगालैंड और तमिलनाडु में वर्षा होने की उम्मीद है.

5 से 8 अक्टूबर के बीच भी मौसम विभाग ने संभावित बारिश की जानकारी दी है, विशेषकर अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, नागालैंड, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में, इसके अतिरिक्त, बिहार के कई जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है, जिसमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, और किशनगंज शामिल हैं.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *