सोना-चांदी की कीमत ने छू लिया आसमान! देखिए आपके प्रदेश में क्या है हाल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

आज देश में सोना-चांदी की जारी कर दी गई है. भारत में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 71,160 रूपये है. बीते दिन 71,150 भाव था. यानी आज सोने-चांदी के रेट में मामूली कमी आई है. वहीं आज 24 कैरेट सोने की कीमत आज 77,610 रूपये प्रति 10 ग्राम है. बीते दिन भी 24 कैरेट सोने का दाम 77,600 रूपये था. यानी आज कीमत में विशेष बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमतें बढ़ेंगी.आज नवरात्रि के पहले दिन यानी 3 अक्टूबर को घर में सोना-चांदी लाने का प्लान कर रहे हैं. तो उसकी शुद्वता और गारंटी की जांच परख अच्छे से कर ले. हॉलमार्क सोना को अपने आप में शुद्व माना जाता है. हॉलमार्क सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है. यह नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह AZ4524 का होता है. इसके माध्यम से आप इसकी शुद्धता को देख कर खरीद सकते हैं.

 

देश भर में सोना चांदी की कीमत जारी

वहीं चांदी की बात करें तो इसकी कीमत में भी आज तेजी आई है. इसकी कीमत 838 रूपये बढ़कर 90,238 रूपये प्रति किलो हो गई है. इससे पहले चांदी 89,400 रुपये पर थी. इस साल चांदी मई के महीने में अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति किलो पर पहुंच चुकी थी. वहीं सोने ने 26 सितंबर को 75,750 रुपए तक था.

बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट से क्रॉस चेक करें

बता दें कि सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट से क्रॉस चेक करें. सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है. 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती है, क्योंकि यह बहुत हल्क और मुलायम होता है.


सोना की खरीदारी में करें UPI पेमेंट

इसके अलावा सोना खरीदते समय कैश पेमेंट की जगह UPI और डिजिटल बैंकिंग के जरिए पेमेंट करना अच्छा रहता है और अगर आप चाहें तो डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी पेमेंट कर सकते हैं. इसके बाद बिल लेना न भूलें. यदि ऑनलाइन ऑर्डर किया है तो पैकेजिंग जरूर चेक करें.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *