38 होम्योपैथी डॉक्टरों का पंजीयन रद्द, अब नहीं कर सकेंगे उपचार, राज्य होम्योपैथी परिषद का आदेश

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

जे के मिश्र / रायपुर। राज्य होम्योपैथी परिषद द्वारा 38 होम्योपैथी डॉक्टरों का पंजीयन रद्द कर दिया गया है, जिससे अब वे उपचार नहीं कर सकेंगे। यह कदम परिषद के निर्देशों का पालन न करने और समय पर पंजीयन का नवीनीकरण न कराने के कारण उठाया गया है। परिषद के रजिस्ट्रार डॉ. संजय शुक्ला ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

200 चिकित्सकों पर कार्रवाई, 38 बिलासपुर के डॉक्टर शामिल
राज्य होम्योपैथी परिषद के अनुसार, प्रदेशभर के 200 होम्योपैथी डॉक्टरों का पंजीयन समाप्त किया गया है। इन्हें 30 जून 2023 तक अपना पंजीयन नवीनीकरण कराना था, लेकिन कई बार नोटिस देने के बावजूद भी इन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया। इनमें बिलासपुर के 38 डॉक्टर शामिल हैं, जिनका पंजीयन समाप्त कर दिया गया है।

पंजीयन के बाद भी नहीं किया नवीनीकरण
परिषद ने बताया कि इन चिकित्सकों को कई अवसर दिए गए थे, लेकिन किसी ने भी पंजीयन नवीनीकरण की प्रक्रिया को पूरा नहीं किया। नवीनीकरण के निर्देशों को बार-बार नजरअंदाज करने के कारण परिषद को उनके पंजीयन रद्द करने का फैसला लेना पड़ा। अब ये चिकित्सक किसी भी तरह की होम्योपैथिक चिकित्सा सेवा प्रदान नहीं कर सकेंगे। यदि ये दो साल के भीतर पंजीयन को नवीनीकरण नहीं कराते हैं, तो उनका पंजीयन स्थायी रूप से रद्द कर दिया जाएगा।

बिलासपुर के इन चिकित्सकों का पंजीयन समाप्त
बिलासपुर से जिन चिकित्सकों का पंजीयन रद्द किया गया है, उनमें डॉ. पुल्लेला शिवराम, डॉ. जयश्री सिंह, डॉ. रितु श्रीवास, डॉ. सुनील कुमार वर्मा, डॉ. रोहित गौतम, डॉ. मिहिर कुमार चक्रवर्ती, डॉ. अविनाश चतुर्वेदी, डॉ. मीरा पीएस, डॉ. अख्तर अली खान, डॉ. प्रेम कुमार वर्मा, डॉ. श्रीकांत शेन्डे, डॉ. उत्तम कुमार मित्रा, डॉ. अर्पिता चटर्जी, डॉ. दीपशिखा चंदेल, डॉ. हेमलता श्रीवास, डॉ. अंजू धृतलहरे, डॉ. विनय कुमार सिंह तलहरे, डॉ. महेश्वर सिंह दीक्षित, डॉ. भरत कुमार श्रीवास्तव, डॉ. गंगाधर साहू, डॉ. वी भानुमति, डॉ. रश्मि वर्मा, डॉ. मंजू नायक, डॉ. नितेश कुमार तिवारी, डॉ. अनुभा पटवर्धन, डॉ. हेमंत कुमार शुक्ला, डॉ. आशीष सिंह धुन्धेल, डॉ. दिलीप कुमार कौशिक, डॉ. आसिफ खान, डॉ. गजानंद प्रसाद शुक्ला, डॉ. रामशरण गहवई, डॉ. बद्री प्रसाद कौशिक, डॉ. ईशा जैन, डॉ. बी सिन्गधा राय, डॉ. महेंद्र गुप्ता, डॉ. प्रिया साहू, डॉ. रमाकांत तंबोली, और डॉ. स्वाति शामिल हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *