
निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली : सरगांव-दिल्ली में 2 अक्टूबर को आयोजित स्वच्छ भारत दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल,सरगांव नगर पंचायत अध्यक्ष श्री परमानन्द साहू 2 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले स्वच्छ भारत दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे जहां पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा इनका सम्मान किया जाएगा दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में नाम आने पर नगर पंचायत सरगांव का गौरव बढ़ा है ।

नगर वासियों ने इन्हें स्वच्छ भारत मिशन में चयन होने पर बहुत-बहुत बधाई दी है। लगातार परमानन्द साहू ने अपने वार्ड के साथ-साथ नगर के स्वच्छता पर विशेष योगदान देते आए हैं ।नगर वासियों का कहना है कि यह हमारे नगर के लिए गौरव की बात है हम इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

परमानन्द साहू के नगर पंचायत अध्यक्ष बनने के बाद से लगातार नगर में स्वच्छ्ता को लेकर विशेष कार्यक्रम चलाए गए। नित कार्ययोजना बना परमानंद ने स्वच्छ्ता को अपनी दिनचर्या में विशेष प्राथमिकता दी नतीजन उन्हें उनके कार्यों का आज परिणाम मिला है।
आखिरकार परमानन्द साहू ने नगर को अद्वितीय शिलालेखों में अंकित कर ही दिया। अध्यक्ष परमानन्द साहू ने इस उपलब्धि के लिए विधायक धरमलाल कौशिक और नगरीय प्रशासन मंत्री औऱ उपमुख्यमंत्री अरुण साव का आभार प्रकट किया है

Author: Deepak Mittal










Total Users : 8163305
Total views : 8188108