Jammu Kashmir Election 2024 : PM मोदी और अमित शाह ने अंतिम चरण के मतदान को लेकर दिया बड़ा बयान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के लिए आज तीसरे और अंतिम चरण में मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शुरु हो चुकी है। आर्टिकल 370 हटने के बाद केंद्र शासित प्रदेश के लोगों में मतदान को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। पहले 2 चरण के चुनाव 18 और 25 सितंबर को हुए थे। इसके बाद आज तीसरे चरण की मतदान प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। डाले गए मतदान की मतगणना 8 अक्टूबर को की जाएगी। जम्मू कश्मीर में 39.18 लाख मतदाता हैं। जो जम्मू के मैदानी क्षेत्रों से लेकर कश्मीर के पहाड़ों तक फैले हैं। इसमें 40 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता अपने मतों का प्रयोग कर 415 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला आज तीसरे और अंतिम चरण में कैद कर देंगे।

पीएम ने किया चुनाव को लेकर X  पर पोस्ट

आज तीसरे चरण के मतदान को लेकर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर प्रतिक्रिया दी है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा”आज जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में तीसरे और आखिरी दौर का मतदान है. मैं सभी मतदाताओं से अनुरोध करता हूं कि वे लोकतंत्र के उत्सव को सफल बनाने के लिए आगे आएं और अपना वोट डालें. मुझे पूरा विश्वास है कि पहली बार वोट देने जा रहे युवा साथियों के अलावा महिला शक्ति भी बड़ी संख्या में मतदान में हिस्सा लेंगी.”

सर्वांगीण विकास के लिए ऐतिहासिक वोट करें- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “जम्मू-कश्मीर को एक ऐसी सरकार की जरूरत है जो दूरदर्शी हो और यहां सुरक्षा, शांति और स्थिरता के लिए कड़े फैसले ले सके. आज यहां अंतिम चरण में मतदान करने वाले लोगों को अपनी वोट की शक्ति का उपयोग एक ऐसी सरकार बनाने के लिए करना चाहिए जो जम्मू-कश्मीर को आतंकवाद, अलगाववाद, भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार से दूर रखे और हर वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित हो। जम्मू-कश्मीर में पर्यटन, शिक्षा, रोजगार और सर्वांगीण विकास के लिए ऐतिहासिक वोट करें.”

कश्मीरी विस्थापित मतदाताओं के लिए बनाए गए पोलिंग बूथ

7 जिलों के 40 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करके अपने नेता का चयन कर उनकी किस्मत का फैंसला करेंगे। इस चुनाव में सबसे ज्यादा खास बात तो यह है कि कश्मीरी विस्थापित मतदाताओं के लिए भी सरकार द्वारा विशेष मतदान केंद्र को बनाया गया है। इनके लिए 11 जम्मू में, 4 दिल्ली और 1 उधमपुर जिले में है।

इन सीटों पर बनाए गए हैं इतने मतदान केंद्र

जम्मू संभाग के जम्मू, सांबा, कठुआ और उधमपुर के जिले व घाटी के बारामुला और कुपवाड़ा जिलों की 40 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। जम्मू जिले में 11, सांबा में 3, कठुआ में 6 और उधमपुर में 4 विधानसभा सीटें हैं, जबकि बारामुला में 7, बांदीपुरा में 3 और कुपवाड़ा जिले में 6 सीटें हैं। कश्मीरी विस्थापित मतदाताओं का ध्यान रखते हुए 11 जम्मू में, 4 दिल्ली और 1 उधमपुर जिले में बनाया गया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *