भोपाल। 1990 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ राजेश राजौरा मध्यप्रदेश के नए मुख्य सचिव हो सकते हैं। वे मध्य प्रदेश की दूसरी महिला मुख्य सचिव वीरा राणा का स्थान लेंगे। मुख्य सचिव वीरा राणा 30 सितंबर को रिटायर हो रही हैं। डॉ राजेश राजौरा को मुख्य सचिव के रूप में पौने तीन वर्ष काम करने के लिए मिलेंगे। वे अभी मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव हैं।
आईएएस राजेश राजौरा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के करीबी माने जाते हैं। कहते हैं 2004 में उज्जैन कलेक्टर रहने के दौरान राजेश राजौरा की वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से नजदीकी बढ़ी। डॉ राजेश राजौरा साल 2004 में सिंहस्थ महापर्व के दौरान उज्जैन के कलेक्टर भी रह चुके हैं।
मुख्य सचिव पद के लिए केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ 1989 बैच के अधिकारी अनुराग जैन का नाम भी चर्चा में है, लेकिन उनकी प्रदेश में वापसी को लेकर असमंजस की स्थिति है। 1990 बैच के ही अधिकारी अपर मुख्य सचिव गृह एसएन मिश्रा के चार माह बाद सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इस कारण उन्हें दौड़ से बाहर माना जा रहा है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8205848
Total views : 8245176