महादेव सट्टा एप मामले में दो पत्रकारों के खिलाफ FIR दर्ज…जाने पूरा मामला

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। महादेव सट्टा एप मामले में अब दो पत्रकारों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। सुपेला पुलिस ने भिलाई के पत्रकार गोविंद चौहान और उसके साथी रविकांत मिश्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इन पर आरोप है कि इन्होंने फर्जी खाते खुलवाकर करोड़ों रुपए का लेनदेन किया है। फिलहाल दोनों फरार है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, सुपेला पुलिस ने पत्रकार गोविंद चौहान और उसके साथी रविकांत मिश्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दोनों पर धोखाधड़ी, कूटरचना और आपराधिक षड्यंत्र की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामला दर्ज होने के बाद दोनों फरार चल रहे हैं, पुलिस उनकी पतासाजी में जुटी है।

सुपेला पुलिस ने बताया कि, लक्ष्मी नगर सुपेला निवासी गोविंदा और उसके साथी रविकांत ने आईडीएफसी बैंक में 4 खाते खुलवाकर महादेव सट्टा एप के करोड़ों रुपए का लेनदेन किया है। जिसे लेकर बैंक प्रबंधन की तरफ से दोनों के खिलाफ शिकायत की गई थी। बताया जा रहा है कि दोनों अलग-अलग लोगों के नाम पर खाते खुलवाकर सट्टा एप के रूपों का लेनदेन करते थे। गोविंदा पहले दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *