फर्जी सीबीआई ऑफिसर बनकर महिला डॉक्टर से की 62 लाख की ऑनलाइन ठगी, अपनाया फ्रॉड का नया तरीका

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर। महिला डॉक्टर से 62 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है. आरोपियों ने पार्सल में ड्रग्स मिलने का झांसा देकर वारदात को अंजाम दिया है. दुबई से आए पार्सल में ड्रग्स का झांसा दिया, फिर खुद को सीबीआई अफसर बताया और ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कराए. मामले की शिकायत पर रेंज साइबर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक, लिंक रोड मित्र विहार कालोनी निवासी बिषाखा डे सक्ति जिले के हसौद में निजी हॉस्पिटल में डाॅक्टर हैं. बीते 12 सितंबर को उनके मोबाइल में अज्ञात व्यक्ति ने स्वयं को मुंबई पार्सल आफिस का कर्मचारी बताते हुए कहा कि एक पार्सल मुंबई से दुबई के लिए बुक किया गया था, वह पार्सल कैंसल हो गया व उसमें पुलिस की वर्दी, एटीएम कार्ड, कीटामिन नामक ड्रग्स मिला है. इसे मुंबई कस्टम डिपार्टमेंट ने जब्त कर लिया है. उसने यह भी बताया कि उक्त पार्सल पर डाॅ. डे का आधार कार्ड, मोबाइल नम्बर व पता है. इस पर डाॅ. डे ने पार्सल के बारे में जानकारी नहीं होने की बात कही. इस पर उन्हें कहा गया मामला सीबीआई को सौंप दिया गया है.

इसके बाद सीबीआई अफसर बनकर उन्हें फोन किया गया और सामान व बैंक एकाउंट की जांच करने की बात कही गई. एकाउंट में जमा रकम उनके बताए गए बैंक खाते में भेजने व जांच के दो घंटे बाद उक्त रकम वापस कर देने की बात कही गई. डर से डाॅ. डे ने एकाउंट में जमा 61 लाख 93 हजार 720 रुपए रुपए बताए गए बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया, लेकिन जब दो घंटे बाद भी पैसा वापस नहीं होने पर मोबाइल में कॉल किया तो मोबाइल बंद बताया. फिर उन्हें ऑनलाइन ठगी का अहसास हुआ. इसके बाद उन्होंने साइबर थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की. पुलिस ने बीएनएस की धारा 318, 4, 3, 5 एवं 66 डी, आईटी एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया है और मामले की जांच कर रही है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *