आकाशदीप के करियर में चार चांद लगा सकता है ये स्टार गेंदबाज

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Zaheer Khan on Akashdeep: भारत और बांग्लादेश के बीच चल रही टेस्ट सीरीज में तेज गेंदबाज आकाशदीप ने अपनी शानदार बॉलिंग के दम पर सभी का दिल जीता है. इस पेसर को लेकर पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान ने बड़ा बयान दिया है. जहीर का मानना है कि मोहम्मद शमी इस युवा तेज गेंदबाज के लिए एक आदर्श रोल मॉडल साबित हो सकते हैं. जहीर के अनुसार, शमी और आकाशदीप दोनों ही गेंदबाजी में एक जैसे दृष्टिकोण रखते हैं और बुनियादी बातों पर फोकस करते हैं.

जहीर खान ने क्रिकबज से बातचीत में कहा, “आकाशदीप भी स्टंप पर आक्रमण करने और चीजों को सीधा रखने की कोशिश करता है, जो कि शमी का भी तरीका है. शमी उनके लिए एक बेहतरीन रोल मॉडल हो सकते हैं. शमी की तरह आकाशदीप भी सीम पोजीशन का अच्छा इस्तेमाल करते हैं.

शमी से सीखने की जरूरत

जहीर खान ने आकाशदीप की लगातार सीम पोजीशन और उनकी बुनियादी बातों पर टिके रहने की सराहना की. उनका मानना है कि अगर आकाशदीप शमी को अपने रोल मॉडल के रूप में अपनाते हैं, तो इससे उनके अंतरराष्ट्रीय करियर में तेजी से विकास हो सकता है. जहीर ने आगे कहा, “शमी ने जिस तरह से अपनी सफलता पाई है, वह आकाशदीप के लिए प्रेरणा हो सकती है. आकाशदीप में निरंतरता है, लेकिन अगर वह अन्य गेंदबाजों से बात करते हैं, तो वह अपनी गेंदबाजी में जल्द ही विविधता ला सकते हैं.

आकाशदीप का हालिया प्रदर्शन

27 वर्षीय आकाशदीप ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में 2 विकेट लिए थे. कानपुर टेस्ट में भी पहले दिन 10 ओवर में 34 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट ले चुके हैं. इससे पहले रांची में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू मैच में भी उन्होंने तीन विकेट लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *