असमाजिक तत्वों से परेशान गोड़खाम्ही के व्यपारियों ने एक दिन किया दुकान बंद

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

व्यापारी संघ का गठन, देवेन्द्र पिन्टु उपवेजा बने गोड़खाम्ही व्यापारी संघ के अध्यक्ष…..

देवेंद्र उबेजा लोरमी ब्लॉक प्रमुख/निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

लोरमी – लोरमी मुख्यालय से महज 8 किलोमीटर की दुरी पर गोड़खाम्ही है जिसे पुर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने लोरमी क्षेत्र प्रवास के दौरान  गोडखाम्ही को ग्राम पंचायत से नगर पंचायत का दर्जा दिये जाने की धोषणा की थी लेकिन अभी तक नगर पंचायत के लिए प्रशासन के द्वारा किसी प्रकार से कोई कार्य प्रारंभ नही किया गया है ।

नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त हुआ लेकिन अस्तित्व में नहीं आया है। बताया जा रहा कि नगर पंचायत के कार्यवाही को आगे बढाने के लिए प्रतिष्ठित नगरिक व जनप्रतिनिधि भी गए लेकिन वे आश्वासन लेकर वापस आ गए। आपको बता दे कि  गोडखाम्ही में लोरमी क्षेत्र का सबसे बड़ा बाजार लगता है।

लेकिन वही ग्राम पंचायत गोड़खाम्ही के व्यापारीयों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है व्यापारियों के द्वारा बताया जा रहा है कि आये दिन कुछ बाहरी असमाजिक तत्व के लोगो के द्वारा आये दिन व्यापारियों से दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ता है।

वही काफी समय से असमाजिक तत्वों से परेशान होकर गोड़खाम्ही के व्यापरियों के द्वारा दुकानें बंद करने का आहवाहन किया जहाॅ सभी व्यापारी एकजुट होकर अपनी प्रतिष्ठान बंद रखी वही व्यापारीयों के द्वारा बैठक आहुत कर संगठन का गठन किया गया.

गोड़खाम्ही व्यापारी संघ का गठन किया गया जिसमें संरक्षक संतोष अग्रवाल, रितेन्द्र सिंह छाबड़ा, गोलु ठाकुर, हिम साहू, मनजीत सिंह उपवेजा, अध्यक्ष देवेन्द्र पाल पिंटु उपवेजा, उपाध्यक्ष खेलनचंद घृतलहरे, कोषाध्यक्ष राजा मालिक, सचिव मुकेश वैष्णव, सह सचिव राधेश्याम साहू, सह कोषाध्यक्ष कमल बंजारे, मिडिया प्रभारी योगेश मौर्य को बनाया गया वही सभी व्यापारीयों ने एकजुट होकर शांति रूप से व्यापार किये जाने व बाहरी असमाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही किये जाने की बात कही।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *